{"_id":"5ab95156-e566-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rakhi-sawant-says-salman-should-go-for-surrogate-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी सांवत चाहती हैं अब बाप बन जाएं सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी सांवत चाहती हैं अब बाप बन जाएं सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने इस बार सलमान खान को लेकर एक अटपटा बयान दिया है। राखी सावंत ने कहा है कि उनकी ख्वाहिश है कि सलमान अब बाप बन जाएं। वह भी बिना शादी किए हुए।
विज्ञापन
राखी सावंत ने कहा है कि आमिर और शाहरुख खान की तरह सलमान खान को भी सरोगेसी तकनीक से बच्चे का बाप बन जाना चाहिए। इसके लिए शादी करने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
राखी सावंत ने कहा कि सलमान खान की जिंदगी में कई सारी लड़कियां आयीं लेकिन किसी के साथ सलमान खान का रिश्ता पति और पत्नी जैसा नहीं बन पाया है।
सलमान की जिंदगी में सच्चे रिश्तों की कमी है। यदि वह सरोगेसी तकनीक से एक बच्चे के बाप बन जाएंगे तो उनकी जिंदगी से सूनापन कम हो जाएगा।
राखी सावंत की इस सलाह का सलमान खान ने कोई जवाब नहीं दिया है। मालूम हो कि अभी-अभी शाहरुख खान सरोगेसी तकनीक से तीसरी बार एक बच्चे के बाप बने हैं।