{"_id":"62555cc2d821b23ed1469c58","slug":"rakhi-sawant-sang-mehndi-laga-ke-rakhna-for-ranbir-alia-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: राखी सावंत ने रणबीर-आलिया के लिए किया डांस, यूजर्स बोले- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: राखी सावंत ने रणबीर-आलिया के लिए किया डांस, यूजर्स बोले- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
Tue, 12 Apr 2022 04:35 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:35 PM IST
सार
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने मंगलवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दोनों के लिए गाना गाया।
विज्ञापन
राखी सावंत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसको लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री के पिता और भाई ने दोनों की शादी को लेकर जानकारी दी थी। ताजा खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने कहा है कि शादी की डेट टल गई है। इन सबके बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने मंगलवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
मंगलवार को एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में राखी से आलिया और रणबीर की शादी के बारे में पूछा गया। राखी ने इसका अपने अंदाज में जवाब दिया। इस सवाल के बाद राखी सावंत ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा- आलिया सब्यसाची के आउटफिट में बहुत खूबसूरत लगने वाली हैं। आलिया को मेरी नजर न लग जाए, वैसे नहीं लगेगी। राखी ने आगे कहा- रणबीर भी शहजादे की तरह नजर आने वाले हैं। वह दोनों राजा और रानी की तरह दिखेंगे।
विज्ञापन
राखी के इस वीडियो के बाद फैंस भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया- एक तो ये रणबीर को रणवीर बोल रही है। दूसरे ने लिखा- रनवीर नहीं रणबीर है वो। वहीं तीसरे शख्स ने कमेंट किया- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। वहीं कई लोग ये भी पूछ रहे थे कि राखी के साथ में लड़का कौन है।
कुछ दिन पहले आलिया के अंकल रॉबिन भट्ट ने दोनों की शादी की बात कन्फर्म की थी। उन्होंने कहा था कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आलिया की मेहंदी की रस्म 13 अप्रैल को होगी। शादी की रस्म रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में होगी। हालांकि अभी भी शादी की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है।

View this post on Instagram