Rakhi Sawant: कई घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से निकलीं राखी सावंत, पति आदिल दिखे साथ, देखें वीडियो
कुछ महीनों पहले शर्लिन चोपड़ा के द्वारा कराई गई शिकायत पर आज मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया था, जिसके बाद पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया था।
विस्तार
राखी सावंत का समय इन दिनों खराब चल रहा है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। मां की तबीयत बिगड़ने से लेकर पति आदिल के निकाह न कबूल ने तक, 'ड्रामा क्वीन' की जिंदगी में हर रोज नया ड्रामा हो रहा है। आज एक बार फिर राखी सावंत की जिंदगी में नई मुसीबत ने दस्तक दी। दरअसल, कुछ महीनों पहले शर्लिन चोपड़ा के द्वारा कराई गई शिकायत पर आज मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया था, जिसके बाद पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया था। पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री से कई घंटों तक पूछताछ हुई, जिसके बाद अब वह अंबोली थाने से बाहर आ गई हैं। राखी के बाहर आने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका वही पुराना स्वैग नजर आ रहा है।
शर्लिन चोपड़ा केस में सुबह हिरासत में ली गईं राखी सावंत से अंबोली पुलिस ने काफी लंबे समय तक पूछताछ की। कई घंटों की पूछताछ और अपना बयान दर्ज कराने के बाद, राखी सावंत अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ पुलिस स्टेशन से चली गईं। इस दौरान का एक वीडियो विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। इस वीडियो में राखी सावंत के साथ उनके पति आदिल खान दुर्रानी भी बाहर आ रहे हैं। राखी के बाहर आते ही वहां मौजूद मीडिया ने अभिनेत्री को घेर लिया था और उनसे सवाल किए जा रहे थे। लेकिन राखी ने किसी के भी सवाल का जवाब नहीं दिया और हाथ जोड़कर 'जय महाराष्ट्र' कहके वहां से चली गईं।
Filmy Wrap: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
View this post on Instagram
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राखी सावंत ने पूछताछ में सहयोग किया है और आगे की जांच के लिए अपना मोबाइल फोन भी सौंप दिया। क्योंकि राखी को गिरफ्तार करने का कोई ठोस कारण नहीं था, इसलिए एक्ट्रेस को घर जाने दिया गया है। आपको बता दें, शर्लिन चोपड़ा ने आज यानी 19 जनवरी को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट साझा कर जानकारी दी थी कि राखी सावंत को हिरासत में ले लिया गया है।
Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन
गौरतलब है, शर्लिन ने साजिद खान और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद राखी ने शर्लिन को खूब खरी खोटी सुनाई थी। दोनों अभिनेत्रियों के बीच बहुत दिनों तक बहस चली थी। शर्लिन का कहना है कि उन्होंने राखी के खिलाफ इसलिए ही शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि वह उनकी लड़ाई में कूद पड़ी थीं। शर्लिन ने यह भी कहा कि राखी ने मीडिया के सामने और पब्लिकली उनकी इंटीमेट फोटोज शेयर की थीं।
Selfiee Trailer: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक