Rakhi Sawant: निकाह के बाद पहली बार चादर चढ़ाने दरगाह पहुंचीं राखी सावंत, कहा- सब लोग मेरी शादी के लिए दुआ करें
राखी सावंत दरगाह पर अपनी शादी के लिए और मां की तबीयत ठीक होने की दुआ मांगने पहुंची थीं। इस दौरान वह फूलों की चादर खरीद रही थीं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। राखी सावंत के लिए यह वक्त काफी मुश्किल है। एक तरफ उनकी मां की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही है। वह लगातार अपनी मां के साथ अस्पताल में हैं। वहीं, दूसरी तरफ राखी, आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में निकाह की बात कबूल कर ली थी। इन सब के बीच अब अपनी शादी और मां की सलामती के लिए दुआ करने राखी सावंत दरगाह पहुंचीं। सोशल मीडिया पर राखी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि राखी सावंत दरगाह पर अपनी शादी के लिए और मां की तबीयत ठीक होने की दुआ मांगने पहुंची थीं। इस दौरान वह फूलों की चादर खरीद रही थीं। वीडियो में राखी कह रही थीं, 'मेरी अभी अभी शादी हुई है, आदिल खान दुर्रानी के साथ और पहली बार मैं दरगाह पर चादर चढ़ाना चाहती हूं। मेरी दुआ कबूल हो, गरीब नवाज दरबार में। मेरी मां की तबीयत अच्छी हो जाए और मेरी शादी फले। यह मैं दुआ करती हूं कि सब लोग मेरी शादी के लिए दुआ करें। बस यही मेरी इंतजा है। मैं चाहती हूं कि मेरी दुआ कबूल हो।
View this post on Instagram
Mrs Chatterjee vs Norway: सरस्वती पूजा पर फिल्म से रानी मुखर्जी का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई नई रिलीज डेट
राखी सावंत इससे पहले बुर्के में भी नजर आ चुकी हैं और अब वह चादर चढ़ाने दरगाह पहुंची थीं। दरअसल, राखी सावंत की मां की हालत पिछले काफी दिनों से नाजुक बनी हुई है। उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर है। हाल ही में राखी ने खुलासा किया था कि उनकी मां के इलाज के लिए मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं। अस्पताल का सारा खर्चा उठा रहे हैं। इससे पहले 'बिग बॉस मराठी' से बाहर आते ही राखी ने आदिल संग अपनी शादी का खुलासा करते हुए सबको हैरान कर दिया था। इसके अलावा, वह शर्लिन चोपड़ा मामले में भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Republic Day 2023: देशभक्ति का जुनून जगाती हैं ये भोजपुरी फिल्में, भारत मां के लाल बन देश पर मर-मिटे ये सितारे
इससे पहले राखी सावंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में राखी पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही थीं और वह गुस्सा होते हुए एकदम से रो पड़ीं। रोते हुए राखी सावंत पैपराजी से पूछती हैं, 'एक बात बताओ जिस दिन मैं मर गई, उस दिन मेरी कब्र में भी आओगे क्या।' इसके बाद पैपराजी उन्हें समझाते हैं कि ऐसा मत कहिए। फिर, राखी भावुक होते हुए कहती हैं, 'जैसे मेरे हालात हैं, तुम्हें नहीं पता, नहीं पता क्या होगा। इसके बाद वह वहां से रोते हुए चली गईं।
View this post on Instagram
Bhojpuri: एक फिल्म के लिए लाखों रुपये की फीस लेती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, पहली सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग