फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Get warning from Lawrence Bishnoi gang to stay out of matter they gave salman khan Death Threat

Rakhi Sawant: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को भेजा धमकी भरा ईमेल, लिखा- सलमान से दूर नहीं रहीं तो...

Wed, 19 Apr 2023 10:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

राखी सावंत को दो बार धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से होने का दावा करने वाले एक सदस्य ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Get warning from Lawrence Bishnoi gang to stay out of matter they gave salman khan Death Threat
राखी सावंत - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान को पिछले काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकी भरे खतों के पीछे सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। इसके चलते अभिनेता की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राखी सावंत को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें 'इस मामले से बाहर रहने' के लिए कहा गया है। मेल में लिखा गया है कि गैंग मुंबई में सलमान को मारने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

Rakhi Sawant Get warning from Lawrence Bishnoi gang to stay out of matter they gave salman khan Death Threat
राखी सावंत - फोटो : social media

रिपोर्ट के अनुसार, ड्रामा क्वीन को मिले यह धमकी भरा मेल गुर्जर प्रिंस नाम के एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया है, जो दावा करता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। राखी सावंत को कल दो बार धमकी भरा ईमेल मिला, एक बार सुबह 7:22 बजे और फिर दोपहर 1:19 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant Get warning from Lawrence Bishnoi gang to stay out of matter they gave salman khan Death Threat
सलमान खान और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, एक महीने पहले राखी, सलमान खान के समर्थन में आई थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उठक-बैठक करते हुए माफी मांगी। वह इसमें बोलती नजर आ रही थीं कि, 'मैं सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं। मेरे भाई सलमान पर बुरी नजर मत रखो।'

विज्ञापन

Rakhi Sawant Get warning from Lawrence Bishnoi gang to stay out of matter they gave salman khan Death Threat
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह एक्शन-कॉमेडी ईद के मौके पर 21 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मल्टीस्टारर फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, भाग्यश्री, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर अहम किरदारों में हैं।
Pooja Hegde: बड़े पर्दे पर महेश बाबू संग जमेगी पूजा हेगड़े की जोड़ी, एक्ट्रेस ने SSMB 28 को लेकर दिया यह अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed