फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakhi sawant crys in front of media and says main bhi fridge me jaane wali thi

Rakhi Sawant: पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी, खुद को थप्पड़ मारते हुए बोलीं- फ्रिज में जाने से बच गई

Wed, 22 Feb 2023 05:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 22 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

राखी सावंत ने पिछले दिनों आदिल दुर्रानी पर शिकायत दर्ज कराते हुए उनको जेल पहुंचाया था। वहीं जब हाल ही में राखी आदिल से मिलने जेल  में गई थीं, तो राखी का कहना था कि आदिल ने उनको धमकी दी है।

विज्ञापन
rakhi sawant crys in front of media and says main bhi fridge me jaane wali thi
आदिल दुर्रानी-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन राखी के नए नए वीडियो सामने आते रहते हैं और वह अपने पति और खुद के बारे में कुछ न कुछ बातें करती नजर आती हैं। राखी कभी अपने  पति पर गुस्सा निकालती नजर आती हैं तो कभी कुछ न कुछ शॉकिंग खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में सपना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी के सामने खुद को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। जानते हैं पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

rakhi sawant crys in front of media and says main bhi fridge me jaane wali thi
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत ने पिछले दिनों आदिल दुर्रानी पर शिकायत दर्ज कराते हुए उनको जेल पहुंचाया था। वहीं जब हाल ही में राखी आदिल से मिलने जेल  में गई थीं, तो राखी का कहना था कि आदिल ने उनको धमकी दी है। उन्होंने बताया आदिल ने उनसे बड़ी बेरुखी से बात की है और कहा है कि 'मैं जेल के अंदर एक बहुत बड़े डॉन से मिला हूं, इसलिए सोच लो कि क्या करना है'। अब एकबार फिर राखी का वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह खुद को थप्पड़ मार रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

rakhi sawant crys in front of media and says main bhi fridge me jaane wali thi
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए वीडियो में अपनी शादी को लेकर काफी परेशान हैं और रो रही हैं। रोते-रोते वह पैपराजी के सामने बेकाबू हो गईं और खुद को थप्पड़ मारने लगीं। रोते हुए राखी ने कहा मैंने उसपर भरोसा क्यों किया...क्यों मैंने उससे प्यार किया...मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था...राखी ने कहा कि मैं फ्रिज में जाने से बच गई। क्योंकि आदिल ने तो सारी प्लानिंग कर ली थी। 


View this post on Instagram

A post shared by Showbiz Spy (@showbizspy_)

विज्ञापन

rakhi sawant crys in front of media and says main bhi fridge me jaane wali thi
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी शादी की वीडियोज और फोटोज शेयर की थीं। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि उनकी शादी पहले ही हो गई थी, लेकिन आदिल ने इसे छिपाने का दबाव बनाया था। इसके बाद ये विवाद हर दिन और बढ़ता ही चला गया। राखी ने आदिल पर मारपीट का भी आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed