Rakesh Roshan: 'कहो ना प्यार है' फिल्म में राकेश रोशन ने ऋतिक को ही क्यों किया साइन? निर्देशक ने बताई वजह
Kaho Naa Pyaar Hai Movie: फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए ऋतिक रोशन ने डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में ऋतिक को ही क्यों कास्ट किया गया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकेश रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए अपने बेटे और एक्टर ऋतिक रोशन को लॉन्च किया। बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म की रिलीज को इस साल 25 साल पूरे हुए हैं। इस फिल्म में ऋतिक को ही क्यों कास्ट किया गया, इसे लेकर राकेश रोशन ने खुलासा किया है।
रोमाटिंक फिल्म बनाना चुनौती थी
राकेश रोशन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि उन पर अपने बेटे को लॉन्च करने का कोई दबाव नहीं था, बल्कि वे एक रोमांटिक फिल्म बनाने के लिए तैयार थे। राकेश रोशन ने कहा कि 'कहो ना... प्यार है' बनाना उनके लिए एक चुनौती थी, क्योंकि उन्होंने 'खुदगर्ज', 'खून भरी मांग', उसके बाद 'किशन कन्हैया', 'किंग अंकल', 'करण अर्जुन' और 'कोयला' जैसी फिल्में बनाई थीं। उन्होंने कभी कोई रोमांटिक फिल्म नहीं बनाई।
यह खबर भी पढ़ें:
Ladki Deewani Song: खेसारी लाल, पवन सिंह नहीं, सनी लियोनी ने थामा इस भोजपुरी सिंगर का हाथ, हिट हुई जोड़ी
न्यूकमर की तलाश थी
उन्होंने कहा, 'मैंने सभी तरह की शैलियों की फिल्में बनाईं, लेकिन कभी रोमांटिक फिल्म नहीं बनाई। इसलिए, मैंने सोचा कि मैं एक रोमांटिक फिल्म बनाऊं, क्योंकि लोग मुझसे कहते कि तुम रोमांटिक नहीं हो। फिर मैंने सोचा कि क्या बनाना है, और यह आइडिया आया। इसलिए मैंने एक फिल्म निर्माता के रूप में फिल्म बनाई'। उन्होंने आगे कहा, 'अगर ऋतिक मेरा बेटा नहीं होता, तो मैं किसी और न्यूकमर को लेता, क्योंकि मुझे उस फिल्म के लिए न्यूकमर चाहिए था। ऐसा नहीं था कि मुझे अपने बेटे को लॉन्च करना था, इसलिए कोई रोमांटिक फिल्म बनाने का दबाव था'।
यह खबर भी पढ़ें:
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की शादी पर रो पड़ी थीं साउथ अभिनेता की बेटी? सोशल मीडिया पर डिलीट कीं 700 स्टोरी
बोले- बिल्कुल सही समय पर आई फिल्म
राकेश रोशन ने आगे कहा, 'यह रोमांटिक फिल्म बिल्कुल सही समय पर आई, जब ऋतिक 24 साल के थे। इस विषय के लिए एक नए लड़के और एक नई लड़की की जरूरत थी, इसलिए मैंने ऋतिक को लिया और एक नई लड़की को लिया'। बता दें कि फिल्म में अमीषा पटेल को ऋतिक के अपोजिट देखा गया। राकेश रोशन ने कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए एक चुनौती थी, क्योंकि मैं पहली बार रोमांटिक फिल्म बना रहा था। सोच लिया था कि मुझे इसे बहुत खूबसूरत बनाना चाहिए'।