फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Roshan Reveal Salman Khan Father Salim Khan Give Priceless Reaction After Watching Film Karan Arjun

Rakesh Roshan: सलीम खान ने फिल्म 'करण-अर्जुन' देखकर दिया ऐसा रिएक्शन, राकेश रोशन को आज भी याद है

Mon, 18 Nov 2024 06:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 18 Nov 2024 06:59 PM IST
सार

फिल्म करण-अर्जुन (1995) दोबारा दर्शकों का मनोरंजन करेगी। यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही है। इस फिल्म पर सलीम खान ने सालों पहले कैसा रिएक्शन दिया, इस बारे में प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने बताया। 

विज्ञापन
Rakesh Roshan Reveal Salman Khan Father Salim Khan Give Priceless Reaction After Watching Film Karan Arjun
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हालिया एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने बताया कि जब वह फिल्म 'करण-अर्जुन' बनाने वाले तो किसी को उन पर भरोसा नहीं था, लेकिन जब यह फिल्म बनकर तैयार हुई तो सलीम खान ने यह फिल्म देखी। उस समय उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि राकेश रोशन गदगद हो गए। 

विज्ञापन

Rakesh Roshan Reveal Salman Khan Father Salim Khan Give Priceless Reaction After Watching Film Karan Arjun
करण-अर्जुन - फोटो : वीडियो ग्रैब

करण-अर्जुन को बताया होश उड़ाने वाली फिल्म 
जल्द ही फिल्म 'करण-अर्जुन' फिर से रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने बताया कि जब पहली बार सलमान के पिता सलीम खान ने फिल्म देखी तो उन्होंने बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया। वह एक इंटरव्यू में बताते हैं- 'फिल्म 'करण-अर्जुन' का पहला शो था, मैंने सलमान के परिवार को राज कपूर स्टूडियो में फिल्म देखने के लिए बुलाया। इंटरवल में सलीम साहब बाहर आए, उन्होंने आकर मुझसे कहा कि आप सोच ही नहीं सकते कि आप ने क्या बनाया है। आपने मेरे होश उड़ा दिए।' राकेश रोशन, सलीम खान की यह बात सुनकर खुश हुए। उन्हें यकीन हो गया कि फिल्म 'करण-अर्जुन' दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakesh Roshan Reveal Salman Khan Father Salim Khan Give Priceless Reaction After Watching Film Karan Arjun
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

शाहरुख और अजय से जुड़ी बातें भी साझा कीं
पिछले दिनों अपने एक और इंटरव्यू में राकेश रोशन ने फिल्म 'करण-अर्जुन' से जुड़ी कुछ और बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि पहले इस फिल्म में अजय देवगन और आमिर खान भी थे लेकिन बाद में शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म में लीड रोल में नजर आए। उन्होंने यहां तक भी बताया कि शाहरुख ने फिल्म साइन करने के बाद छोड़ दी है, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा फिल्म में काम करने का मन बना लिया। 

विज्ञापन

कृष 4 बनाने का है मन 
हाल ही में राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म 'कृष' से जुड़ा भी एक अपडेट दिया है। राकेश ने बताया कि वह जल्द ही कृष 4 को लेकर घोषणा कर देंगे। वैसे अपने बेटे ऋतिक की कई फिल्में राकेश रोशन ने प्रोड्यूस की हैं, इसमें फिल्म 'बैंग बैंग', 'वॉर' और 'फाइटर' शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed