फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakesh Bedi reunites with Pinda from Dhurandhar actor in gym session see video

हैदराबाद के जिम में जाकर राकेश बेदी ने बहाया पसीना, 'धुरंधर' के 'पिंडा' के साथ शेयर किया खास वीडियो

Mon, 22 Jun 2026 07:48 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 22 Jun 2026 07:48 PM IST
सार

Rakesh Bedi Video: मशहूर अभिनेता राकेश बेदी अपनी फिल्म 'धुरंधर' के को-स्टार उदयबीर संधू उर्फ पिंडा से दोबारा मिले। दोनों ने जिम में एक साथ वर्कआउट किया।

विज्ञापन
Rakesh Bedi reunites with Pinda from Dhurandhar actor in gym session see video
राकेश बेदी और उदयबीर संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' के सह-कलाकार उदयबीर संधू और बहुचर्चित 'धुरंधर' फिल्म के पिंडा से दोबारा मुलाकात की। जिसका एक खास वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

जिम से राकेश बेदी का मजेदार वीडियो
राकेश बेदी ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राकेश और उदयवीर दोनों जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। राकेश के फैंस भी उनके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो हैदराबाद के एक जिम का है।

View this post on Instagram

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)


विज्ञापन
विज्ञापन

'हाय चाय विद राकेश बेदी'
इस वीडियो में राकेश बेदी ने 'धुरंधर' अभिनेता उदयबीर से मिलने की खुशी जताते हुए कहा, 'हाय दोस्तों, 'हाय चाय विद राकेश बेदी' में आपका स्वागत है। मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हूं और हमेशा की तरह जिम में वर्कआउट कर रहा हूं। आप तो जानते ही हैं कि मैं सेहत को लेकर कितना सजग हूं।'

विज्ञापन

उदयबीर ने की राकेश की तारीफ
इसके बाद उन्होंने कैमरा उदयबीर की तरफ घुमाया और कहा, 'मेरे साथ एक और धुरंधर है और हम दोनों यहां मिलकर वर्कआउट कर रहे हैं।' उदयबीर ने राकेश बेदी की तारीफ करते हुए कहा, 'आप बहुत फिट लग रहे हैं। आज आपने जितना वजन उठाया है, उसने हम सबको पीछे छोड़ दिया है।' इस पर अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए राकेश बेदी ने कहा, 'मैं वजन नहीं उठा रहा हूं, मैं बस अपना वजन इधर-उधर फेंक रहा हूं।' 

हैदराबाद में किया जिम
इस वीडियो के आखिर में उदयबीर ने अभिनेता राकेश बेदी के प्रति अपना प्यार जताते हुए कहा, 'लव यू सर'। राकेश बेदी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हैदराबाद में जिम का मजा ले रहा हूं।' फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में राकेश बेदी के किरदार 'जमील जमाली' को दर्शकों ने पसंद किया। इसके साथ ही उनका इस फिल्म का डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।


यह भी पढ़ें: 19 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने खरीदा था अपना पहला घर, 'तुमको ना भूल पाएंगे' की फीस से हुआ सपना साकार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed