Kumar Vishvas: कुमार विश्वास ने राजू श्रीवास्तव को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- अंतिम प्रणाम भाई
जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने भी राजू श्रीवास्तव को भावुक श्रद्धांजलि दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी कॉमेडी से सबको हंसा देने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बीते 41 दिनों से अपने जीवन की लड़ाई लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज सुबह दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके फैंस से लेकर सेलेब्स और राजनेता सभी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कवि और पॉलिटिशियन कुमार विश्वास ने भी राजू श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कुमार विश्वास ने दी भावुक श्रद्धांजलि
कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "राजू भाई ने आख़िर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया। उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आँखों के आगे तैर रहे हैं। उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौग़ात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई।
बता दें देश कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद दिल उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वह पिछले 41 दिनों से वेंटिलेटर पर थे, जहां आज उन्होंने 10 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। हर कोई नम आंखों से कॉमेडियन राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।