फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajshri Productions Sooraj Barjatya company issued a notice and warned artists against fake casting calls

Rajshri Productions: राजश्री प्रोडक्शंस के नाम पर हो रही लोगों से ठगी, सूरज बड़जात्या को जारी करना पड़ा नोटिस

Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
सार

सूरज बड़जात्या के प्रोडक्शन हाउस 'राजश्री प्रोडक्शंस' के नाम लोगों को फर्जी कॉल कर पैसे ऐंठे जा रहे थे। इसी को देखते हुए अब खुद कंपनी की ओर से नोटिस जारी कर लोगों को सचेत किया गया है। 

विज्ञापन
Rajshri Productions Sooraj Barjatya company issued a notice and warned artists against fake casting calls
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

77 साल पहले ताराचंद बड़जात्या द्वारा स्थापित 'राजश्री प्रोडक्शंस' के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सूरज बड़जात्या के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर लोगों को फर्जी कॉल कर पैसे ऐंठे जा रहे थे। इसी को देखते हुए अब खुद कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। राजश्री प्रोडक्शंस ने महत्वाकांक्षी अभिनेताओं को उनकी ओर से की जा रही फर्जी कास्टिंग कॉल के बारे में चेतावनी दी है। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कलाकारों से कभी कोई पैसा नहीं मांगा है और न ही कभी मांगेंगे। कंपनी ने अपने टीवी और ओटीटी शोज के लिए रखे गए कास्टिंग डायरेक्टर्स का भी नाम बताया।

विज्ञापन

राजश्री प्रोडक्शंस ने किया लोगों को सचेत

राजश्री प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सावधानी नोटिस जारी किया। इसमें कंपनी के नाम पर फेक कॉल किए जाने और उनसे पैसा ऐंठने वालों का पर्दाफाश किया गया। साथ ही लोगों को ऐसे फेक कास्टिंग डायरेक्टर्स के झांसे में न आने के लिए सचेत किया गया। इसमें कहा गया है कि राखी लूथरा और वेलेंटीना चोपड़ा राजश्री प्रोडक्शंस के एकमात्र अधिकृत कास्टिंग डायरेक्टर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की प्रतिष्ठा पर दिया जोर

नोटिस में आगे कहा गया है, 'राजश्री प्रोडक्शंस ने कभी भी कलाकारों से पैसे की मांग नहीं की है और न ही कभी करेगा। भुगतान के लिए ऐसे किसी भी अनुरोध को धोखाधड़ी माना जाना चाहिए।' इसके अलावा नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अनधिकृत व्यक्तियों या स्रोतों से जुड़ने वाला कोई भी व्यक्ति अपने जोखिम पर ऐसा करेगा और कंपनी ऐसे व्यक्तियों के साथ किसी भी लेनदेन या बातचीत के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

Dhanush: धनुष को आखिर समझ आ ही गई फिल्म निर्माताओं की ताकत, सूद समेत लौटाएंगे इस फिल्म का साइनिंग अमाउंट

View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)


विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस ने दी बड़ी जानकारी 

राजश्री प्रोडक्शंस ने महत्वाकांक्षी अभिनेताओं को टीवी और ओटीटी के लिए कास्टिंग से संबंधित जानकारी के लिए अपने आधिकारिक कास्टिंग अकाउंट पर भी निर्देशित किया। नोटिस के कैप्शन में लिखा है, 'टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए सभी आधिकारिक कास्टिंग अपडेट के लिए, कृपया हमारे आधिकारिक कास्टिंग अकाउंट- राजश्री प्रोडक्शंस कास्टिंग को फॉलो करें।'

Venom The Last Dance Trailer: आखिरी पड़ाव पर पहुंची एलियन की कहानी, 'वेनम-द लास्ट डांस' का दमदार ट्रेलर जारी

बैनर के तले बनीं कई प्रतिष्ठित फिल्में और सीरियल 

राजश्री प्रोडक्शंस ने 'दोस्ती', 'सूरज', 'चितचोर', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये', 'नदिया के पार', 'सारांश', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी प्रतिष्ठित फिल्में बनाई हैं। फिल्मों के अलावा बैनर ने 'वो रहने वाली महलों की', 'यहां मैं घर घर खेली' और 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा'जैसे लोकप्रिय टीवी शो का भी निर्माण किया है।

Love Sitara Trailer: आधुनिक रिश्तों पर आधारित है शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा', ट्रेलर में दिखा भरपूर ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed