फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav says there should be designated smoking room in jail actor thanks fans and fraternity for support

'जेल के अंदर स्मोकिंग रूम होने चाहिए'; राजपाल यादव ने की अपील; साथ देने के लिए फैंस-इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया

Wed, 18 Feb 2026 07:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Feb 2026 07:31 PM IST
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल यादव कल मंगलवार को तिहाड़ से रिहा हो गए। उन्होंने सपोर्ट करने के लिए इंडस्ट्री और फैंस का आभार जताया है। साथ ही जेल अधिकारियों से अपील की है कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की तर्ज पर जेल में भी स्मोकिंग रूम होने चाहिए।

विज्ञापन
Rajpal Yadav says there should be designated smoking room in jail actor thanks fans and fraternity for support
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव ने जेल से रिहाई के बाद मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने के लिए इंडस्ट्री और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद आज बुधवार को फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने जेल अधिकारियों से जेल के अंदर स्मोकिंग रूम बनाने की अपील भी की।

विज्ञापन

Rajpal Yadav says there should be designated smoking room in jail actor thanks fans and fraternity for support
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मोकिंग के लिए जेल में भी खास जगह हो
चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद शाहजहांपुर जिले में अपने पुश्तैनी गांव में पीटीआई से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला। एक्टर ने आगे कहा, 'रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट की तरह जेलों के अंदर भी स्मोकिंग के लिए खास जगह होनी चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav says there should be designated smoking room in jail actor thanks fans and fraternity for support
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टर बोले- 'कानून सबसे ऊपर'
अभिनेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि जेलों को सुधार सेंटर की तरह काम करना चाहिए, जहां कैदियों को बदलने के लिए सही मौके दिए जाने चाहिए। हालांकि, जो लोग सुधार नहीं करना चाहते, उनके लिए कानून सबसे ऊपर है। उन्होंने आगे कहा, 'बाहर से यह तय करना अक्सर मुश्किल होता है कि कौन पक्का अपराधी है और किसने एक बार की गलती की है'।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे सवालों के जवाब
राजपाल ने कहा, 'मेरे वकील भास्कर उपाध्याय सभी कानूनी सवालों का ऑफिशियली जवाब देंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार में शादी होने की वजह से वह अगले दो दिनों तक मीडिया से बात नहीं करेंगे और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सवालों के जवाब देंगे। राजपाल यादव ने कहा कि वह भारत में पैदा हुए। उन्होंने कभी अपना पासपोर्ट नहीं बदला और अपने गांव में वोटर बने रहे।

विज्ञापन

'सहानुभूति नहीं, बल्कि समय चाहिए'
एक्टर ने कहा, 'मैं अपनी कमाई बढ़ाना चाहता हूं। अपनी करेंसी नहीं बदलना चाहता'। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समय चाहिए। अगर उनकी तस्वीरों या वीडियो से दूसरों को फायदा होता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, 'राजपाल यादव पर हंसो या राजपाल यादव की वजह से हंसो'। अपनी स्मोकिंग की आदत के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्होंने कई बार इसे छोड़ने की कोशिश की है और साफ किया कि वह तंबाकू के इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। बता दें कि चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। वे न सिर्फ अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकेंगे, बल्कि होली का त्योहार भी परिवार के साथ सेलिब्रेट कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed