फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav got emotional after Bollywood support him attend RGV Birthday see viral video

RGV के जनमदिन पर पहुंचे राजपाल यादव, वायरल वीडियो में दिखें बेहद खुश, सलमान खान के सपोर्ट पर क्या बोले अभिनेता

Wed, 08 Apr 2026 12:13 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 08 Apr 2026 12:13 AM IST
सार

Rajpal Yadav Viral Video: राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजपाल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड से मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Rajpal Yadav got emotional after Bollywood support him attend RGV Birthday see viral video
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजपाल यादव के लिए आज दिन बेहद खास रहा। आज वह अपने पसंदीदा निर्देशक राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान पैपराजी ने सलमान खान को लेकर राजपाल से कई सवाल किए। जानिए क्या दिया अभिनेता ने जवाब?

विज्ञापन


राजपाल का वीडियो
राजपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजपाल यादव बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राजपाल ने पैपराजी को देखते ही कहा कि आज वह बेहद खुश हैं। जब पैपराजी ने सवाल किया कि आज भाईजान ने उनका सपोर्ट किया है? तो इस पर राजपाल बोले पूरा बॉलीवुड मेरे साथ खड़ा हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


विज्ञापन
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन पर पहुंचे राजपाल
राजपाल ने इस दौरान राम गोपाल वर्मा की जमकर तारीफ की। राजपाल ने कहा, 'आज उन्हें राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन के आने का अवसर मिला है। वह एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने मुझे कॉमेडियन बनाया, विलेन और मैन लीड बनाया। एक नहीं बल्कि 17 फिल्में की हैं।' राम गोपाल वर्मा 7 अप्रैल को 64 साल के हो गए हैं।

विज्ञापन

सलमान ने क्यों किया सपोर्ट
राजपाल किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक अवॉर्ड फंक्शन में हुए एक मामले की वजह से चर्चा में हैं। यहां शो के होस्ट ने उन्हें लेकर एक ऐसी टिप्पणी की जिस पर काफी विवाद हुआ। इस पर सलमान ने राजपाल का सपोर्ट किया और लिखा, 'राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया। दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।' सलमान के इस सपोर्ट पर राजपाल ने उनका शुक्रिया भी अदा किया।

'भूत बंगला' में नजर आएंगे राजपाल 
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 से सिनेमाघरों में देखें जा सकेंगे। इस फिल्म में अक्षय के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। 


यह भी पढ़ें: राम रूप में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, बहन श्वेता ने शेयर की एआई से बनी तस्वीरें, यूजर ने लिखा, 'श्री राम के..'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed