Rajpal Yadav: पत्रकार के इस सवाल पर भड़के राजपाल यादव, गुस्से में छीना फोन, वीडियो वायरल
राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें 'भूल भुलैया 3' के अभिनेता पत्रकार के एक सवाल पर भड़कते और उनका फोन छीनते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपाल यादव वर्तमान में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, हमेशा हंसते-खेलते रहने वाले राजपाल का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में एक पत्रकार पर अपना आपा खोते और उनका फोन छीनते नजर आ रहे हैं।
पत्रकार पर भड़के राजपाल यादव
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पत्रकार को राजपाल से उनकी आने वाली फिल्म के बारे में सवाल पूछते देखा जा सकता है। राजपाल ने जवाब देते हुए कहा, 'डेढ़ महीने में एक फिल्म देखने मिलेगी।' इसके अलावा, रिपोर्टर ने राजपाल से दिवाली से पहले पटाखे न जलाने के उनके हालिया बयान के बारे में पूछा, जिसने काफी चर्चा बटोरी। इस सवाल ने 'भूल भुलैया' अभिनेता को इतना नाराज कर दिया कि गुस्से में आकर उन्होंने रिपोर्टर का फोन छीनने और उसे फेंकने की भी कोशिश की।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को लेकर कार्तिक आर्यन ने साझा किया पोस्ट, क्यूट फैन से मिलकर खुश हुए रूह बाबा
लोगों को हंसाने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आखिर इतना क्यों भड़क गए?
— Zameer Ahmad (@zameerahmad_lmp) November 2, 2024
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आज यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में पहुंचे थे, जहां एक पत्रकार के सवाल पर उनको इतना गुस्सा आ गया कि सवाल पूछ रहे पत्रकार के मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन… pic.twitter.com/Gj7vCRTxEB
दिवाली पर किस बयान को लेकर मचा था बवाल?
जानकारी हो कि राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर सभी से दिवाली पर पटाखे फोड़ने से बचने का अनुरोध किया था। हालांकि, राजपाल के इस आग्रह से लोग गुस्सा हो गए और अभिनेता को बहुत अधिक नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। जिसके चलते बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि उनका त्योहार की खुशी को कम करने का कोई इरादा नहीं था। इंटरनेट पर व्यापक विवाद छिड़ने के बाद राजपाल ने पहला वीडियो भी हटा दिया था।
Sikandar: धमकियों के बीच हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, ताज फलकनुमा पैलेस में शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग