{"_id":"95b6e7df30a88a86edc329bae92d24a5","slug":"rajpal-yadav-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बाद फिर मुंबई में राजपाल का खेल शुरु","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल के बाद फिर मुंबई में राजपाल का खेल शुरु
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 17 Jan 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों एक मामले में दिल्ली में जेल की हवा खाने वाले ऐक्टर राजपाल यादव फिर मुंबई में रम गए हैं। उन्होंने मानसिक परेशानी से उबरते हुए फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों उन्होंने फिल्म ‘बाबूजी एक टिकट बंबई’ से सेट पर वापसी की। यह फिल्म मध्यप्रदेश में पाई जाने वाली एक जाति बेड़नी के लोगों की कहानी है।
राहत की बात यह थी कि राजपाल को वापसी पर बहुत सीरियस कुछ नहीं करना था क्योंकि शुरुआत आइटम डांस से हुई। यह डांस मलाइका अरोड़ा की तरह दिखने वाली नई अभिनेत्री हीना पांचाल और राजपाल पर फिल्माया गया।
विज्ञापन
सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने के बोल थे ‘लुक मेरी किलर ओ बाबूजी’।
हिना अनीज बज्मी की ‘वेलकम बैक’ में भी जॉन अब्राहम के साथ एक आइटम डांस में नजर आएंगी।