फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha

Rajpal Yadav: छोटे कद के कारण अधूरा रहा आर्मी में जाने का सपना, गरीबी नहीं छीन पाई चेहरे की मुस्कान

Sun, 16 Mar 2025 07:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Mar 2025 07:20 AM IST
सार

Rajpal Yadav Birthday: कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव आज रविवार 16 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बहुत संघर्षों से गुजरकर यह मुकाम हासिल किया है। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों'! दुष्यंत कुमार की ये लाइनें अभिनेता राजपाल यादव पर एकदम सटीक बैठती हैं। परदे पर अपनी कॉमेडी से वे दर्शकों को खूब हंसाते हैं। असल जिंदगी में भी वे उतने ही सकारात्मक हैं। जिंदगी में ऐसे कई मौके आए, जब उनका जीवन उदासी से भरा, मगर अभिनेता ने मुश्किल वक्त में भी कुछ बेहतर ढूंढ लिया। यही उनके जीवन का मंत्र है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कुण्डरा गांव में जन्मे राजपाल यादव ने फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। उनकी राह संघर्षों से भरी रही। आइए जानते हैं उनके बारे में... 

विज्ञापन


IIFA Awards: आईफा में बोले राजपाल- 'जियो अमर उजाला', साझा की बचपन से जुड़ी खास याद; बताया अपना पसंदीदा किरदार

विज्ञापन

Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

आर्मी जॉइन करना चाहते थे राजपाल यादव
राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को यूपी के शाहजहांपुर के कुण्डरा गांव में हुआ। उनके पिता नौरंग यादव किसान थे। राजपाल यादव छह भाई हैं। राजपाल यादव का बचपन गांव के कच्चे मकान में बीता। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि उनके गांव में एक भी पक्का घर नहीं था। गांव की मिट्टी में उनका बचपन बीता। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के बावजूद राजपाल यादव के पिता ने उनकी शिक्षा पर जोर दिया। उनका दाखिला दूर शहर के स्कूल में कराया। राजपाल यादव बचपन से ही जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते थे। यूं तो वे आर्मी जॉइन करना चाहते थे, लेकिन छोटे कद के कारण ऐसा नहीं हो सका। अभिनेता ने अभिनय की दुनिया में नाम कमाने का सपना देखा और उसे सच कर दिखाया।

विज्ञापन

Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे परदे से सफर शुरू किया
राजपाल यादव ने 1992 में थिएटर जॉइन किया। उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी में दाखिला लिया। दो साल थिएटर करने के बाद दिल्ली में एनएसडी गए। वहां एक्टिंग कोर्स करने के बाद 1997 में मुंबई पहुंचे। राजपाल यादव ने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की। एक्टर ने एक बातचीत में जिक्र किया कि उन्होंने पुणे के यरवदा जेल पर 'स्वराज' नाम के डीडी वन पर आने वाले सीरियल से शुरुआत की। इंदु भूषण का रोल किया। 1998 में प्रकाश झा का मुंगेरी के भाई नौरंगी लाल आया, जिसमें उन्होंने नौरंगी का रोल किया। फिर साल 1999 में उन्हें पहली फिल्म मिली। और आज तक यह सिलसिला जारी है। 

 

विज्ञापन

Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रतिभा के बूते बनाया बड़ा व्यक्तित्व
छोटा कद होने के चलते इंडस्ट्री में भी उन्हें कम संघर्ष नहीं करना पड़ा। मगर, अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने खुद को साबित किया। साल 1999 में उन्हें पहली फिल्म 'दिल क्या करे' मिली। हालांकि, उन्हें पहचान मिली फिल्म 'जंगल' (2000) में काम करके। इस फिल्म में उनका काम नोटिस किया गया। इसके बाद उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा।  इसके बाद राजपाल ने ‘हंगामा’, ‘वक्त’, ‘चुप-चुप के’, ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में बतौर कॉमेडी एक्टर काम किया है। करियर के शुरुआती दिनों में राजपाल यादव ने कुछ फिल्मों में निगेटिव किरदार किए। अभिनेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 225 करोड़ रुपये है। 

Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली पत्नी के निधन से बुरी तरह टूटे
राजपाल यादव ने कड़ी मेहनत कर गरीबी जैसे हालातों को तो हरा दिया। मगर, किस्मत ने भी उन्हें धोखा दे दिया। अभिनेता की पत्नी करुणा का निधन हो गया। बेटी को जन्म देने के बाद करुणा निधन हो गया। करुणा और राजपाल यादव की बेटी का नाम ज्योति है। उन पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजपाल यादव दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे। पहली पत्नी के निधन के कई साल बाद साल 2003 में शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिर शादी का फैसला लिया।

Rajpal Yadav Birthday: Know About famous Actor career Movies life Net worth and love story with wife Radha
राजपाल यादव-राधा यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

राधा को दिया था सरप्राइज
कनाडा में जन्मीं राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान राधा ने बताया था, 'मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कनाडा के उस होटल का था, जहां हम पहली बार मिले थे'। राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते साल फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed