{"_id":"5b7e8bb142c79246452defbd","slug":"rajkummar-rao-richa-chadha-film-love-sonia-official-trailer-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीतर तक हिला कर रख देगा 'लव सोनिया' का ट्रेलर, यौन व्यापार पर आधारित है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भीतर तक हिला कर रख देगा 'लव सोनिया' का ट्रेलर, यौन व्यापार पर आधारित है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : screengrab from love Sonia Trailer
दुनियाभर के अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा चुकी फिल्म ‘लव सोनिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में ऐसे संवेदनशील मुद्दे के उठाया गया है जिसका गवाह है आज का समाज। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि, किस प्रकार सोनिया को उस घिनोने दलदल में भेजा जाता है जहां पर उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
बता दें कि मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘लव सोनिया’ को काफी सराहा गया है इस फिल्म ने बेस्ट इंडियन फिल्म अवॉर्ड भी जीता था। फिल्म लव सोनिया का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया।

ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के दो सरप्राइज धमाके अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी के रूप में नजर आ सकते हैं। 'लव सोनिया' को तबरेज नूरानी ने डायरेक्ट की है और यह बॉक्स ऑफिस पर 14 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म ग्लोबल सेक्स ट्रेड नेटवर्क पर आधारित है।
इसमें एक सोनिया नाम की बच्ची, जो गांव की रहने वाली है इस सेक्स रैकेट की शिकार हो जाती है। फिल्म में फ्रीडा पिंटो के अलावा मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, डेमी मूर और मार्क डुप्लास जैसे एक्टर हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में सोनिया का किरदार निभा रही हैं।

आपको बता दें कि, कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर इस फिल्म के अलावा रितिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में उनकी नायिका के तौर पर काम कर रही हैं।
हाल में ऋचा चड्ढा ने इस फिल्म को लेकर कहा कि पहले वह फिल्म 'लव सोनिया' में काम नहीं करना चाहती थी। ऋचा फिल्म में एक कोठे की मालकिन और मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं। ऋचा इस किरदार को निभाने को लेकर सहज नहीं थीं, क्योंकि फिल्म की विषयवस्तु एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।