फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao film chhalaang may be directly release on Ott rather than in theaters

टी सीरीज की फिल्म छलांग भी ओटीटी पर रिलीज होने की कतार में, राजकुमार घर पर सीख रहे गिटार

Wed, 22 Apr 2020 09:22 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao film chhalaang may be directly release on Ott rather than in theaters
Rajkummar Rao - फोटो : Social Media

12 जून को रिलीज की कतार में लगी राजकुमार राव की फिल्म छलांग अब शायद सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीट पर रिलीज होगी। इस बार में इसके निर्माता अभी कुछ नहीं कह रहे हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले की फिल्म को दोबारा रिलीज करने की बजाय इसकी निर्माता कंपनी टी सीरीज ने प्राइम वीडियो को दे दिया है। सूत्र बताते हैं कि अगला नंबर अब छलांग का लग सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फिल्म छलांग की सिनेमाघरों में कायदे की ओपनिंग कोरोना काल के बाद के समय में लग पाना अब मुश्किल है। इसमें बड़ा दोष खुद राजकुमार राव का भी है।

विज्ञापन

Rajkummar Rao film chhalaang may be directly release on Ott rather than in theaters
Rajkummar Rao - फोटो : Social Media
अभिनेता राजकुमार राव की आखिरी हिट फिल्म स्त्री अगस्त 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह लगातार सात फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। इनमें से एक शिमला मिर्ची तो थिएटरों में कायदे से रिलीज भी नहीं हो पाई। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और जजमेंटल है क्या जैसी बड़ी फिल्में भी इनमें शामिल हैं। पिछले ढाई साल में राजकुमार अपने प्रतिद्वंद्वी कलाकारों आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल यहां तक कि कार्तिक आर्यन से भी पिछड़ चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao film chhalaang may be directly release on Ott rather than in theaters
Rajkummar Rao - फोटो : Social Media
राजकुमार की तीन फिल्में रिलीज की कतार में हैं। इनमें से 'लूडो' और 'रूही अफजाना' में उनके साथ दूसरे बड़े कलाकार भी हैं तो उनका भविष्य बेहतर दिखता है। लेकिन 'छलांग' में उनकी हीरोइन नुसरत भरूचा हैं और दोनों मिलकल भी इसे थिएटरों में कोई खास ओपनिंग दिला पाएंगे, इसमें संदेह है। राजकुमार राव से छलांग के सीधे ओटीटी पर जाने को लेकर जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान राजकुमार राव गिटार सीखने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी दोस्त पत्रलेखा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

भारती की आदतों से उनके पति परेशान, इस वजह से चुकाने पड़े थे 80 हजार रुपये

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed