फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Bhumi Pednekar Badhaai Do Trailer and Release Date Out

Badhai Do Release Date: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Tue, 25 Jan 2022 03:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Jan 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Bhumi Pednekar Badhaai Do Trailer and Release Date Out
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है - फोटो : social media

साल 2022 बड़े पर्दे के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' भी शामिल है। राजकुमार और भूमि स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज होते ही लोगों को गुदगुदाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन



ट्रेलर में है ऐसा कुछ
फिल्म में राजकुमार राव 'महिला पुलिस स्टेशन' के एक पुलिस वाले शार्दुल ठाकुर की भूमिका में हैं तो वहीं भूमि सुमन एक पीटी शिक्षिका हैं। तीन मिनट का यह पहला ट्रेलर फिल्म के मुख्य किरदारों का बुनियादी परिचय से शुरू होता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शार्दुल शादी के लिए सुमन का पिछले चार सालों से पीछा कर रहा है। इसकी वजह उसके माता-पिता की जिद है। सुमन यह शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि वह पहले ही किसी लड़की को डेट कर रही है। शार्दुल भी पुरुषों में दिलचस्पी रखता है। इसके चलते ये दोनों एक-दूसरे को समझकर शादी कर लेते हैं और अपना जीवन स्वतंत्रता से जीते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक विषय पर है फिल्म 
मूल फिल्म की तरह ही यह फिल्म भी एक सामाजिक विषय समलैंगिकता पर आधारित है। फिल्म 'बधाई दो' के जरिए राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं। उनकी जोड़ी सबको बहुत पसंद आने वाली है।
 

पोस्टर भी हो चुका है रिलीज
इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने से पहले ही राजकुमार और भूमि ने इसका पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में उन्हें एक पुलिस वाले और एक पीटी शिक्षक के अपने पेशेवर कपड़ों में अपनी शादी के लिए तैयार हुए देखा जा सकता है। इसमें वे एक दूसरे का मुंह बंद कर रहे हैं। भूमि ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "अरे यार,अब तो ये सीक्रेट कल आउट हो जाएगा! क्योंकि कल हमारा ट्रेलर आ रहा है और हम आ रहे हैं थिएटर्स में। हे भगवान, मैं बहुत उत्साहित हूं।" 



अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, बधाई दो का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले गुलशन देवैया की हंटर (2015) का निर्देशन किया था। इस फिल्म में राजकुमार और भूमि के साथ-साथ सीमा पहवा, लवलीना मिश्रा, नितिश पांडे और शशि भूषण भी हैं। यह फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed