फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RajKummar Rao and Patralekhaa showed first glimpse of their Baby girl and couple named her PARVATI PAUL RAO

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने किया बिटिया का नामकरण, बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाते हुए किया नाम का एलान

Sun, 18 Jan 2026 11:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Jan 2026 11:21 AM IST
सार

RajKummar Rao Baby Girl: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बीते वर्ष नवंबर में पहली संतान के रूप में बिटिया का स्वागत किया। आज रविवार को कपल ने बेटी का नामकरण किया है।

विज्ञापन
RajKummar Rao and Patralekhaa showed first glimpse of their Baby girl and couple named her PARVATI PAUL RAO
राजकुमार राव-पत्रलेखा ने किया बेटी का नामकरण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही बेटी के नाम से भी पर्दा हटाया है। कपल ने 15 नवंबर, 2025 को बेटी का स्वागत किया था। आज रविवार को उन्होंने बेटी का नामकरण किया है। जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम?

विज्ञापन


माता पार्वती के नाम पर रखा नाम
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा है, 'हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपको मिलवा रहे हैं'। आगे उन्होंने बेटी का नाम लिखा है, 'पार्वती पॉल राव'।  

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा से भूमि तक, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी की पहली झलक भी हालिया पोस्ट के जरिए दिखाई है। हालांकि, कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें पत्रलेखा और राजकुमार राव ने अपने हाथों में नन्ही परी का हाथ थाम रखा है। उनके इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा से लेकर भूमि पेडनेकर तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन देते हुए बधाई दी है।


 

विज्ञापन

दोहरी खुशी लेकर आई बिटिया पार्वती
पत्रलेखा ने जिस दिन बेटी पार्वती को जन्म दिया, उसी दिन उनकी और राजकुमार राव की वेडिंग एनिवर्सरी थी। एक तरह से यह दिन कपल के लिए दोहरी खुशी का बन गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था। कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव को पहली नजर में ही पत्रलेखा से प्यार हो गया था। हालांकि, पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें काफी टाइम लगा था। इसके बाद दोनों ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। शादी के चार साल बाद कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed