{"_id":"592a41444f1c1b4b52535f83","slug":"rajkumar-rao-starrer-behen-hogi-teri-director-producer-granted-bail-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बहन होगी तेरी' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को मिली जमानत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बहन होगी तेरी' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को मिली जमानत
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 28 May 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
'बहन होगी तेरी' फिल्म का पोस्टर
राजकुमार राव और श्रुति हासन की आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' के डायरेक्टर अजय कुमार पन्नालाल और प्रोड्यूसर टोनी डिसूजा को जमानत मिल गई है। जालंधर के एक कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों को जमानत दी गई। दोनों को लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अजय कुमार पन्नालाल और टोनी डीसूजा को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जालंधर में एक एक शख्स ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उस शख्स ने दोनों पर आरोप लगाए थे कि इन्होंने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। आपको बता दें कि ये एफआईआर फिल्म के एक पोस्टर को लेकर दर्ज कराई गई थी जिसमें राजकुमार भगवान शिव के रूप में मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर अप्रैल में रिलीज किया गया था।
फिल्म के दूसरे प्रोड्यूसर अमूल विकास मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और ऐसे में हमें भी अपनी बात कहने का पूरा हक है। हम किसी की धार्मिक भावनाएं नहीं आहत करना चाहते हैं लेकिन इस पूरे मामले ने हमें काफी दुख पहुंचाया है।' उन्होंने आगे कहा कि इस देश में फिल्मों को बलि का बकरा बनाया जाता है। हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी पास कर दिया लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इसमें आपत्ति थी।
विज्ञापन
'बहन होगी तेरी' 9 जून को रिलीज होनी है। इस दिन राजकुमार राव की एक और फिल्म 'राब्ता' रिलीज होगी जिसमें उनका रोल काफी महत्तवपूर्ण है।