फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani Head Of Malaysia Golden Globals Jury

‘मलेशिया गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स’ की ज्यूरी के प्रमुख होंगे 'थ्री ईडियट्स' के डायरेक्टर

Tue, 14 May 2019 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 May 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Hirani Head Of Malaysia Golden Globals Jury
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala
फिल्मकार राजकुमार हिरानी को ‘मलेशिया गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स’ की ज्यूरी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। बॉलीवुड की कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में राजू हिरानी के नाम है, जिसमें आमिर खान की 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन


‘मलेशिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव’ (एमआईएफफेस्ट) का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। ‘हॉलीवुड रिर्पोटर’ के अनुसार हिरानी के अलावा दक्षिण कोरियाई छायाकार किम ह्युंग-कू, अदाकारा सेसिलिया यिप और निर्देशक जोको अनवर और हो युहांग भी ज्यूरी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


इसका अयोजन मलेशिया के जैज़ी समूह द्वारा किया जाता है। मलेशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 2017 में हुई थी। जिसका उद्देश्य मलेशियन दर्शकों को इंटरनेशनल सिनेमा से जोड़ना और देश में फिल्म मेकिंग टैलेंट को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। हालांकि राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

इनपुट-भाषा से भी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed