{"_id":"2387230f00017fa8aa3c27c2dc7e5d81","slug":"rajjo-ramleela-censor-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेंसर बोर्ड को खटकी 'रज्जो' के हीरो की उम्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सेंसर बोर्ड को खटकी 'रज्जो' के हीरो की उम्र
अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रामलीला' पर यदि कोर्ट ने ग्रहण लगाया है तो वहीं 'रज्जो' की रिलीज में सेंसर बोर्ड बाधा बन सकता है।
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड को कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रज्जो' के हीरो पर आपत्ति है। सेंसर बोर्ड की आपत्ति 'रज्जो' फिल्म के हीरो की उम्र को लेकर है।
पढ़े यह विशेष
'रामलीला' के पहले भी 'धर्म-जाति' ने अटकाईं हैं कई फिल्में
सेंसर बोर्ड ने 'रज्जो' के निर्देशक को नोटिस दिया है। यह नोटिस फिल्म में चंदू नामक किरदार की उम्र को लेकर जारी किया गया है। फिल्म के अनुसार चंदू की उम्र 18 साल है और वह अपनी उम्र से बड़ी रज्जो से शादी करता है।
विज्ञापन
भारतीय कानून के हिसाब से लड़के के शादी करने की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। सेंसर बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि वह अपनी फिल्म के नायक हो 21 साल से ऊपर का दिखाएं।
विज्ञापन
इस बारे में अभी फिल्म के निर्देशक विश्वास पाटिल ने कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में इस फिल्म के खटाई में पड़ने की संभावना है।