राजीव कपूर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रणधीर कपूर छोटे भाई के अंतिम संस्कार में बिल्कुल टूटे नजर आए। कुछ महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस दुख से परिवार अभी बाहर भी निकल नही पाया था कि राजीव कपूर परिवार को सदमा देकर चले गए। रणबीर कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया और पूरे परिवार ने राजीव कपूर को नम आंखों से विदाई दी। राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
पंचतत्व में विलीन हुआ राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, नम आंखों से कपूर परिवार ने कहा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन