फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajiv Kapoor Death Anniversary Kareena kapoor Karisma kapoor and Neetu Kapoor remember Rajiv Kapoor share beautiful pictures

Rajiv Kapoor Death Anniversary: करीना, करिश्मा और नीतू कपूर ने राजीव कपूर को किया याद, शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

Wed, 09 Feb 2022 07:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Feb 2022 07:28 PM IST
सार

राजीव कपूर की आज पहली पुण्यतिथि है। 9 फरवरी 2021 को राजीव कपूर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। आज कपूर परिवार के सदस्यों ने राजीव कपूर को याद किया है।

विज्ञापन
Rajiv Kapoor Death Anniversary Kareena kapoor Karisma kapoor and Neetu Kapoor remember Rajiv Kapoor share beautiful pictures
राजीव कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे और ‘राम तेरी गंगा मैली’ स्टार अभिनेता राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को 58 साल की उम्र निधन हो गया था। राजीव कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर कपूर परिवार के तमाम लोग राजीव कपूर को याद करते हुए नजर आए। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अरमान जैन और नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक-एक पोस्ट शेयर कर राजीव कपूर को याद किया।

विज्ञापन

 
करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राज कपूर के साथ राजीव कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गार्डन एरिया में राज कपूर एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके तीनों बेटे उनके पास ही खड़े हैं। इस तस्वीर के साथ करिश्मा कपूर ने लिखा, ‘चिंपू अंकल, आपकी याद आ रही है।’ करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को करीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर कर राजीव कपूर को याद किया है। बता दें कि राजीव कपूर का निक नेम चिंपू था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राजीव कपूर और ऋषि कपूर दोनों ही नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर शानदार स्माइल है। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने बताया कि वह राजीव और ऋषि कपूर को बेहद याद कर रही हैं।



 
राजीव कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने मामा राजीव कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में वह राजीव के गाल में किस करते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘हम आपको याद करते हैं और आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं चिंपू मामा’


 
राजीव कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन इसमें राजीव के किरदार को लोगों ने पसंद किया। इसी फिल्म से राजीव ने बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित कर लिया था। इसके बाद वह 'राम तेरी गंगा मैली', 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed