फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth reached maldives receives grand welcome from resort video goes viral on internet

Rajinikanth: ढोल-ताशे के साथ रजनीकांत का मालदीव में भव्य स्वागत, समुद्र किनारे जश्न मनाते दिखे सुपरस्टार

Fri, 28 Jul 2023 11:51 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 28 Jul 2023 11:51 AM IST
सार

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर' फिल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच उन्होंने खुद के लिए समय निकाला और वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचे।

विज्ञापन
Rajinikanth reached maldives receives grand welcome from resort video goes viral on internet
रजनीकांत - फोटो : social media

विस्तार

साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। रजनीकांत की 'जेलर' फिल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त बज बना हुआ है। इस बीच उन्होंने खुद के लिए समय निकाला और वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचे। वहां पर रजनीकांत का भव्य स्वागत हुआ, जिसका एक्सक्लूसिव वीडियो अमर उजाला के पास है। फैंस अपने चहेते स्टार की वीडियो यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

रजनीकांत मालदीव के एक आलीशान रिसॉर्ट में रुके थे। फैंस का कहना है कि ये कहने की जरूरत नहीं कि उनका वहां सबसे अच्छा स्वागत-सत्कार मिला। रिसॉर्ट में रजनीकांत के भव्य स्वागत स्वागत हुआ जहां उन्होंने केक काट कर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth reached maldives receives grand welcome from resort video goes viral on internet
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही रजनीकांत बोट से रिसॉर्ट पहुंचे, ढोल बजाया गया, उनके रास्ते में गुलाब के फूल बिछाए गए। 'थलाइवा' ने भी हाथ जोड़कर सबका आभार व्यक्त किया। वो काफी खुश नजर आए। तो वहीं,  मालदीव से लौटते समय रसुपरस्टार श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार हुए। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट के साथ सुपरस्टार की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें लिखा था, "सुपरस्टार ऑनबोर्ड! हम मालदीव से चेन्नई की यात्रा पर महान रजनीकांत का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हैं। आपकी भविष्य की यात्राओं का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।'

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को 'जेलर' फिल्म में देखा जाएगा। इस मूवी में तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, सुनी, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णनन सहित कई स्टार्स हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'हथौड़े वाले सीन में सनी देओल की बराबरी नहीं कर सकते साउथ सितारे', टीम ने की अभिनेता की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed