फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth Movie Coolie and Hrithik Roshan NTR Jr Film War 2 Day 21 Box Office Collection and Earning

Coolie-War 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' हुई बेदम, 'कुली' की रफ्तार भी थमी, जानिए 21वें दिन का कलेक्शन

Wed, 03 Sep 2025 09:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Sep 2025 09:41 PM IST
सार

Coolie VS War 2 Collection: फिल्म 'वॉर 2' और 'कुली' की रिलीज को आज बुधवार को 21 दिन पूरे हो गए हैं। 'वॉर 2' का दम निकल गया है। वहीं, 'कुली' की रफ्तार भी अब सुस्त हो चली है।

विज्ञापन
Rajinikanth Movie Coolie and Hrithik Roshan NTR Jr Film War 2 Day 21 Box Office Collection and Earning
'वॉर 2', 'कुली' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थीं। दोनों ही मेगा बजट फिल्मे हैं। मगर, दर्शकों को लुभा पाने में यह फिल्म कारगर होती नहीं दिख रही हैं। आलम यह है कि 'वॉर 2' की कमाई लाखों में सिमट गई है। वहीं, 'कुली' भी औसत कमाई कर रही है।

विज्ञापन

Rajinikanth Movie Coolie and Hrithik Roshan NTR Jr Film War 2 Day 21 Box Office Collection and Earning
कुली और वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छी शुरुआत के बाद बेदम हुईं फिल्में
फिल्म 'वॉर 2' और 'कुली', दोनों का शुरुआत कलेक्शन शानदार रहा। ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन जुटाया था। मगर, दूसरे ही हफ्ते से 'वॉर 2' की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई। आज बुधवार को इन दोनों फिल्मों की रिलीज को 21 दिन हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth Movie Coolie and Hrithik Roshan NTR Jr Film War 2 Day 21 Box Office Collection and Earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

'वॉर 2' का कलेक्शन
पहले दिन 52 करोड़ का कलेक्शन जुटाकर 'वॉर 2' ने अच्छी शुरुआत की थी। पहले सप्ताह फिल्म ने 204.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे सप्ताह कलेक्शन 27 करोड़ रुपये रहा। करीब 300-400 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। कल मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए थे। आज बुधवार को इस फिल्म ने 24 लाख रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 235.69 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

Rajinikanth Movie Coolie and Hrithik Roshan NTR Jr Film War 2 Day 21 Box Office Collection and Earning
फिल्म 'कुली' में रजनीकांत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कुली का बॉक्स ऑफिस
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाकर चौंका दिया था। पहले सप्ताह फिल्म ने 229 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह कमाई 41.85 करोड़ रुपये रही। कल मंगलवार को 20वें दिन फिल्म ने 1.3  करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज बुधवार को 21वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 67 लाख रुपये कमाए हैं। 

Rajinikanth Movie Coolie and Hrithik Roshan NTR Jr Film War 2 Day 21 Box Office Collection and Earning
कुली-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बजट से काफी दूर दोनों फिल्में
'कुली' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 282.12 करोड़ रुपये हो चुका है। इसे करीब 400 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इस हिसाब से फिल्म अपना बजट निकालने से बहुत दूर है। 'कुली' में आमिर खान भी अहम रोल में नजर आए हैं। श्रुति हासन और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, अयान मुखर्जी निर्देशित 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी भी नजर आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed