फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajinikanth film 2.0 new poster release

2.0 में रजनीकांत का खतरनाक लुक हुआ रिलीज, अक्षय कुमार को दे रहे कड़ी टक्कर

Wed, 31 Oct 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth film 2.0 new poster release
rajinikanth - फोटो : twitter
दर्शकों को अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का बेसब्री से इंतजार है । हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म का ट्रेलर 3 नवंबर को रिलीज किया जाएगा । इसके बाद से हर रोज फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा रहा है । आज फिर एक पोस्टर आया है।
विज्ञापन


इसमें अक्षय कुमार कौए के रूप में खूंखार नजर आ रहे हैं। अक्षय की आंखों के गुस्से और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि वो रजनीकांत को कड़ी टक्कर देते दिखेंगे। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘द फिफ्थ फोर्स इज कमिंग।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही रजनीकांत का भी एक पोस्टर रिवील हुआ है । इसमें वो रोबोट के लुक में नजर आ रहे हैं । बता दें कि फिल्म अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे । कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । बताया जा रहा है कि फिल्म '2.0' का बजट 500 करोड़ रुपए के आसपास है । इस हिसाब से ये भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है ।





मिली जानकारी के अनुसार निर्माताओं ने '2.0' का वीएफएक्स वर्क दुनियाभर के जाने-माने आर्टिस्ट से कराया गया है । मेकर्स चाहते हैं कि जब दर्शक रजनीकांत और अक्षय की फिल्म देखें तो उन्हें हॉलीवुड फिल्मों वाला एक्सपीरियंस मिले। लगातार रिलीज हो रहे पोस्टर्स को देखकर यह कहा जा सकता है कि निर्माता अपने काम में जरूर सफल होंगे। इससे दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा हो रही है ।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed