फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajinikanth daughter with his first film

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी को चाहिए 15 साल

Thu, 10 Apr 2014 09:28 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 10 Apr 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
rajinikanth daughter with his first film

सौंदर्या ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'कोचादैयां' में अपने पिता और सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर भले ही सुरक्षित दांव खेला हो, लेकिन लोगों की उम्मीदों का दबाव वह अब भी महसूस करती हैं।

विज्ञापन


सौंदर्या ने कहा कि यदि उनके पिता को पहचान बनाने में तीन दशक लगे तो उन्हें भी कम से कम 15 सालों का समय तो मिलना ही चाहिए।

उन्होंने कहा, "एक सुपरस्टार के बच्चों के लिए जिंदगी बहुत कठिन होती है, लोगों के लिए वह भी स्टार हैं और हमारे लिए वह सामान्य व्यक्ति हैं।"

पिता को लगा 31 साल का समय

rajinikanth daughter with his first film

सौंदर्या का विवाह चेन्नई के व्यवसायी अश्विन के साथ हुआ है। उन्होंने कहा, "सुपरस्टार के बच्चे होने के नाते हमसे लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं। मेरे पिता आज सुपरस्टार हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें 31 साल लगे हैं। मुझे कम से कम 15 साल तो दीजिए।"

सौंदर्या की पहली फिल्म 'कोचादैयां' 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी भारत की पहली मोशन कैप्चर फोटो रियलिस्टिक थ्रीडी एनिमेशन फिल्म है। फिल्म एक मई को दुनियाभर के 6,000 सिनेमाघरों में छह भाषाओं में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी फिल्म है कोचोदइया

rajinikanth daughter with his first film

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म में नायिका की भूमिका निभाई है। जैकी श्रॉफ, आर शरत कुमार, शोबना, नास्सर, आदि पिनिसेट्टी और रुकमिणी फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण कलाकार हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 'कोचादैयां' को यू सर्टिफिकेट के साथ प्रदर्शन की अनुमति दी है। सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर से तमिल सिनेमा के सुपरस्टार होने तक का सफर तय किया और आप उनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है।

सौंदर्या ने कहा, "किसी भी व्यवसाय या क्षेत्र की बात हो, जब किसी हस्ती के बच्चे का करियर शुरु होता है, तो उनसे कहीं ज्यादा उम्मीदें होती हैं और उन पर कहीं ज्यादा दबाव भी होता है। बेशक, हमारे पास सहूलियतें हैं, लेकिन हमपर दबाव भी होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed