फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth Cancels Trip, Said He Wanted To Talk Tamil Fisherman Issues With Sri Lankan President

श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिलना चाहते थे रजनीकांत

Mon, 27 Mar 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 27 Mar 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Cancels Trip, Said He Wanted To Talk Tamil Fisherman Issues With Sri Lankan President
Rajinikanth Cancels Sri Lanka Trip
तमिलनाडु के कई संगठनों के दबाव में आकर सुपरस्टार रजनीकांत ने अप्रैल में होने वाली अपनी श्रीलंका यात्रा को रद्द कर दिया है। वहां वह भारतीय कंपनी लिंका के हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले थे। यह घर जाफना के युद्ध पीड़ित तमिलों के लिए बनाए गए हैं जिसकी चाबी खुद रजनीकांत उन्हें देने वाले थे।
विज्ञापन


लिंका ही रजनीकांत का आने वाली फिल्म '2.0' का निर्माण कर रही है। इसी के कहने पर रजनीकांत ने श्रीलंका जाने के लिए हामी भरी थी। वह उन जगहों को भी देखना चाहते थे जहां तमिल लोगों ने अपने अलग राष्ट्र के लिए अपनी जान दी है। तमिल मधुआरों के मुद्दे पर भी वो श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से मुलाकात करने वाले थे। वहां वह एक सभा को भी संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन


रजनीकांत के फैसले के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां रजनीकांत के फैसले को सही बताया वहीं श्रीलंका में इसका विरोध हो रहा है। कई लोगो का ये भी कहना है कि रजनीकांत ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए श्रीलंका यात्रा रद्द की है। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं तमिल संगठन '2.0' का विरोध ना कर दें। अगर ऐसा होता, तो रजनीकांत को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed