फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 Trailer will release on 3 november

2.0 का ट्रेलर अगले हफ्ते होगा रिलीज, खुल जाएंगे फिल्म से जुड़े अन्य राज भी

Mon, 29 Oct 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 Trailer will release on 3 november
2.0 - फोटो : file photo
बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 लंबे समय से चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। अब तक इसके टीजर को 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। टीजर में दर्शकों को जहां रजनीकांत के एक्शन सीन पसंद आए हैं तो वहीं दूसरी और अक्षय कुमार का लुक देखने लायक है। फिल्म में अक्षय खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


टीजर को देखने के बाद 2.0 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस बीच अब 2.0 के ट्रेलर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जी हां रजनीकांत और अक्षय कुमार की यह मेगा बजट और चर्चित फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते 3 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के खलनायक अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के द्वारा दी है। 2.0 से जुड़ी एक तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- 'तैयार हो जाओ पांचवी सेना जल्द आ रही है, 2.0 का ट्रेलर 3 नवंबर को लॉन्च होगा।'
विज्ञापन

Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 Trailer will release on 3 november
2.0 - फोटो : file photo
अक्षय कुमार के फैंस उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के द्वारा फिल्म से जुड़े अन्य सवाल भी कर रहे हैं। बीते दिनों 2.0 के निर्देशक एस. शंकर ने फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया कि 2.0 में अक्षय कुमार फिल्म में एक क्रो मैन की भूमिका निभा रहे हैं। उनका नाम फिल्म में डॉ. रिचर्ड होता है। अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए शंकर ने कहा कि अक्षय के लिए यह आसान नहीं था। उनके मेकअप में घंटों वक्त लगता था, लेकिन सब्र के साथ अक्षय ने यह सब किया। यब फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed