फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajesh Khanna's bungalow 'Aashirwad' sold for 90 crore

...और बिक गया राजेश खन्ना का घर

Fri, 25 Jul 2014 02:24 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
rajesh Khanna's bungalow 'Aashirwad' sold for 90 crore
राजेश खन्ना की मौत के बाद उनका बंगला लगातार चर्चाओं में रहा है। यह मामला विवादों में भी रहा है। इस बंगला पर राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया के साथ अनीता आडवाणी के बीच विवाद चल रहा था। अनीता, राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रही हैं।
विज्ञापन


यह मामला कोर्ट में भी था। अब यह बंगला बिक गया है। मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित यह बंगला करीब 90 करोड़ में बिक गया है। ऐसी खबरें हैं कि शशि किरण शेट्टी नाम के किसी बिजनेसमैन ने यह बंगला खरीदा है।
विज्ञापन


राजेश खन्ना ने जब इस बंगले को 3 लाख रुपये में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार से खरीदा था तब इसका नाम `डिंपल’ था। डिंपल राजेंद्र कुमार की बेटी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता आडवाणी ने किया विरोध

rajesh Khanna's bungalow 'Aashirwad' sold for 90 crore

अनीता ने कहा कि वह बंगला बेचे जाने के खिलाफ कोर्ट का रास्‍ता अख्तियार करेंगी। उनका कहना है कि जब लिटिगेशन की प्रक्रिया चल रही है तो फिर इसे कैसे बेचा जा सकता है। अनीता ने कहा कि वह इस बंगले में म्‍यूजियम बनाएंगी और राजेश खन्‍ना की भी यही चाहत थी। राजेश खन्ना की यह चाहत पूरी नहीं की गई।

बेटियों को मिलेगा पैसा

rajesh Khanna's bungalow 'Aashirwad' sold for 90 crore
सूत्रों ने बताया कि 603 स्‍क्‍वायर मीटर की इस प्रॉपर्टी के बिकने से दिवंगत सुपर स्टार की बेटियों टि्वंकल और रिंकी खन्‍ना को फायदा होगा। समंदर के किनारे स्थित यह बंगला राजेश खन्ना के लाखों फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed