फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajeev khandelwal, gauhar khan

हॉलीवुड की सेक्सी बाला अब बॉलीवुड में फैलाएगी सनसनी

Mon, 02 Dec 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 02 Dec 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
rajeev khandelwal, gauhar khan

ऐसे वक्त जबकि बॉलीवुड के सितारे हॉलीवुड जाने के लिए तरस रहे हैं, हॉलीवुड की एक बॉन्ड गर्ल हिंदी फिल्मों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


जी हां, निर्देशक राजीव जवेरी की 2014 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘फीवर’ में बॉन्ड फिल्म ‘कैसिनो रोयाल’ (2006) की सेक्सी हीरोइन कैटरीना मुरीनो को एक अहम रोल में लिया गया है।
विज्ञापन


इस सस्पेंस थ्रिलर में राजीव खंडेलवाल और गौहर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मुरीनो इटली की रहने वाली हैं। फीवर की शूटिंग मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड में हुई और इन दिनों फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म में कुछ सांसें रोक देने वाले स्टंट सीन हैं, जो मुरीनो ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के निर्माता रवि अग्रवाल ने मुरीनो के बॉलीवुड में आने की बात की पुष्टि तो की मगर यह नहीं बताया कि फिल्म में उनका रोल क्या है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह बॉन्ड गर्ल के बॉलीवुड में आने की औपचारिक घोषणा जल्द ही करेंगे।


सूत्रों का कहना है कि केवल मुरीनो ही नहीं एक और हॉलीवुड सुंदरी ‘फीवर’ से बॉलीवुड में कदम रख रही है। ‘एयरबॉर्न’ और ‘नाइट ऑफ द 3डी डेड’ की अभिनेत्री गेम्मा एटकिंसन भी ‘फीवर’ में दिखाई देंगी।

एटकिंसन का नाम विख्यात फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रेमिका के रूप में भी कुछ समय तक चर्चित रहा है।
वैसे फिल्म में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान हॉलीवुड की अभिनेत्रियों से पीछे नहीं रहेंगी।

फीवर से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इन दिनों टीवी पर 'बिग बॉस' में दिख रहीं गौहर के राजीव खंडेलवाल के साथ कुछ जबर्दस्त हॉट सीन दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed