फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajat barjatya's death due to cancer

नहीं रहे राजश्री प्रोडक्शन के एमडी 'रजत बरजात्या'

Sat, 30 Jul 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
rajat barjatya's death due to cancer
रजत बरजात्या
भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। राजश्री प्रोडक्शन के एमडी और सीईओ 'रजत बरजात्या' की कैंसर के चलते मौत हो गई है। रजत, अजीत कुमार बरजात्या के बेटे थे। वो 2010 से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार देर रात उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रजत ने बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री को पारिवारिक ड्रामे की एक अलग पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन

बॉलीवुड को दी थी पारिवारिक ड्रामे की एक अलग पहचान

rajat barjatya's death due to cancer
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'
रजत बरजात्या, राजश्री एंटरटेनमेंट के एमडी और सीईओ थे और साथ ही राजश्री फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी थे। आपको बता दें कि इस प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया है जिसमें 'मैनें प्यार किया', 'हम आपके है कौन' और 'प्रेम रतन धन पायो' शामिल हैं। इसके अलावा राजश्री प्रोडक्शन ने कई टीवी सीरियल को भी प्रोड्यूस किया है। उनकी मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed