फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raja Shivaji Trailer Release Starring Riteish Deshmukh Sanjay Dutt Abhishek Bachchan Vidya Balan Genelia

दमदार एक्शन से भरपूर ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर में छाए रितेश देशमुख, संजय दत्त और विद्या बालन ने किया प्रभावित

Mon, 20 Apr 2026 05:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 05:17 PM IST
सार

Raja Shivaji Trailer Release: रितेश देशमुख स्टारर और डायरेक्टोरियल ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और किस अंदाज में दिखे रितेश देशमुख और संजय दत्त…

विज्ञापन
Raja Shivaji Trailer Release Starring Riteish Deshmukh Sanjay Dutt Abhishek Bachchan Vidya Balan Genelia
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ‘राजा शिवाजी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

विज्ञापन




ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में वीरता, युद्ध, एक्शन और इमोशन सभी की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से होती है, लेकिन फिर दिखता है छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य और साहस से भरा एक योद्धा का रूप, जहां वो मुगलों से मुकाबला करते हैं और स्वराज्य स्थापना के लिए संघर्ष करते हैं। इस ट्रेलर में भव्य एक्शन सीन से लेकर दमदार डायलॉगबाजी तक देखने को मिलती है। ट्रेलर में फिल्म की भारी भरकम स्टारकास्ट भी दिखती है।
विज्ञापन




नजर आई जबरदस्त स्टारकास्ट
ट्रेलर में फिल्म की पूरी कास्ट की झलक दिखती है। अभिषेक बच्चन ने शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त ने अफजल खान की भूमिका निभाई है। कलाकारों में शाहजी राजे भोसले के रूप में सचिन खेडेकर, जीजाबाई के रूप में भाग्यश्री, बड़ी बेगम के रूप में विद्या बालन, शाहजहां के रूप में फरदीन खान, पंत के रूप में जीतेंद्र जोशी, आदिलशाह के रूप में अमोल गुप्ते और साईं बाई के रूप में जेनेलिया देशमुख शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी भव्य बनाती है। फिल्म रितेश देशमुख के बेटे ने किशोर अवस्था के छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

Raja Shivaji Trailer Release Starring Riteish Deshmukh Sanjay Dutt Abhishek Bachchan Vidya Balan Genelia
सलमान खान - फोटो : X

सलमान निभाएंगे अहम भूमिका
ट्रेलर से एक दिन पहले रितेश देशमुख ने फिल्म को लेकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया और बताया कि ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान भी होंगे। रितेश ने बताया कि सलमान फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। रितेश की इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है और वो सलमान खान को इस अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।

Raja Shivaji Trailer Release Starring Riteish Deshmukh Sanjay Dutt Abhishek Bachchan Vidya Balan Genelia
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कुछ अलग होगी 'राजा शिवाजी' की कहानी
फिल्म 'राजा शिवाजी' की कहानी महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। रितेश देशमुख का ऐसा कहना है कि वो छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को एक नए ढंग अलग अंदाज में बताएंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)


Raja Shivaji Trailer Release Starring Riteish Deshmukh Sanjay Dutt Abhishek Bachchan Vidya Balan Genelia
राजा शिवाजी - फोटो : इंस्टाग्राम- @riteishd
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण जियो स्टूडियो और जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए के ऊपर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed