फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra slams ex-wife Kavita for Blaming Shilpa Shetty as Home Breaker

खुलासा: शिल्पा शेट्टी को 'होम ब्रेकर' बताए जाने पर पति राज कुंद्रा का बयान, बोले- एक्स वाइफ कविता का था अफेयर

Sat, 12 Jun 2021 01:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 12 Jun 2021 01:39 PM IST
सार

  • शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
  • राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी कविता अक्सर शिल्पा को होम ब्रेकर कहती हैं और उन्हें अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराती हैं।
  • अब इस खुलासे में राज ने शिल्पा पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है और अपनी पूर्व पत्नी के अफेयर के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Raj Kundra slams ex-wife Kavita for Blaming Shilpa Shetty as Home Breaker
राज कुंद्रा - शिल्पा शेट्टी, कविता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्टाइल और लुक्स के सभी दीवाने हैं। इसके साथ ही शिल्पा राज कुंद्रा के साथ अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। यह तो सभी जानते ही हैं कि राज की यह दूसरी शादी है और शिल्पा पर होम ब्रेकर का इल्जाम लगता है। यह इल्जाम कोई और नहीं बल्कि राज की पहली पत्नी कविता ही लगाती हैं। कविता ने कई बार यह कहा है कि शिल्पा की वजह से उनका घर टूटा है लेकिन इस बार राज कुंद्रा की तरफ से एक अलग ही बात सामने आई है। 

विज्ञापन


क्या कहा राज कुंद्रा ने ?
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। राज का कहना है कि पिछले कुछ समय से शिल्पा पर घर तोड़ने के इल्जाम लगाए जा रहे हैं जो गलत और बेबुनियाद हैं। अब राज ने अपनी पहली शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं और अपनी शादी के टूटने का कारण भी खुलकर बताया है। राज ने कहा कि कविता का किसी और के साथ अफेयर था इसलिए उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हुई ना कि शिल्पा की वजह से। इतना ही नहीं, राज आगे साफ-साफ बताते हैं कि शिल्पा ने यह सब बातें सामने लाने के लिए मना किया है लेकिन अब वो चुप नहीं रहना चाहते।

विज्ञापन

Raj Kundra slams ex-wife Kavita for Blaming Shilpa Shetty as Home Breaker
राज कुंद्रा और कविता - फोटो : सोशल मीडिया

हैरान कर देने वाला खुलासा
राज कुंद्रा ने इंटरव्यू में बताया कि कविता का उनकी बहन के पति वंश के साथ अफेयर था और राज की मां ने कई बार उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। राज आगे कहते हैं, 'मेरा परिवार तो टूट ही चुका था लेकिन साथ में मेरी बहन का घर भी बर्बाद हो रहा था। दो परिवार बिखर रहे थे और उन्होंने (कविता) जरा भी नहीं सोचा, उल्टा शिल्पा को इसका जिम्मेदार ठहराया। शायद मेरे इस बयान के बाद शिल्पा मुझसे नाराज हो जाएं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि यह सच सबके सामने आए लेकिन सच बहुत देर तक छुपता नहीं है।'

राज आगे कहते हैं, ‘मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है और वो परिवार के सभी सदस्यों से लड़ती थीं। हम (मां, पापा, बहन और उनका पति, मैं और कविता) साथ रहते थे क्योंकि तभी भारत से यूके में सेटल हुए थे। इस दौरान कविता और मेरे बहनोई के बीच काफी नजदीकियां आ गई थीं और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती थीं। खासतौर पर जब मैं बिजनेस ट्रिप की वजह से बाहर रहता था तो दोनों को साथ में और ज्यादा समय मिल जाता था। परिवार के कई लोगों ने यहां तक कि मेरे ड्राइवर ने भी बताया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है लेकिन मैं किसी भी बात पर ध्यान नहीं देता था। मैं पूरी कोशिश करता था कि दोनों परिवार खुश रहे।’

Raj Kundra slams ex-wife Kavita for Blaming Shilpa Shetty as Home Breaker
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज ने आगे बताया, 'कविता और अपने पति के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर मेरी बहन को अच्छा नहीं लगता था और उन्होंने भारत वापस जाने का फैसला लिया। वह सोचती थीं कि वहां जाकर सब सही हो जाएगा लेकिन तभी भी चीजें ठीक नहीं हुईं। कविता और मेरे पूर्व बहनोई के बीच लंबी बातें होनी शुरू हो गई थी और कविता अपना ज्यादा से ज्यादा समय बाथरूम में बिताती थीं।

बाथरूम से मिला था सीक्रेट मोबाइल फोन
राज कहते हैं, 'बाद में मुझे बाथरूम से एक सीक्रेट मोबाइल फोन मिला जो कविता का था। फोन से कई ऐसे मैसेज मिले जो उसने मेरी बहन के पति को किए थे। बस उसी दिन मेरा दिल टूट गया था और मैं बहुत रोया था। मैं यही सोच रहा था कि मैंने ऐसा क्या किया जो मेरे साथ यह सब हुआ। मैंने अपनी प्रेग्नेंट बहन को बताया कि वो नंबर कविता का है और मैं उसे अब उसके घर छोड़कर आ जाऊंगा और यहीं सब खत्म कर दूंगा। मेरी बहन प्रेग्नेंट थी और इस खबर को सुनकर उसका भी दिल टूट गया था।’

 

विज्ञापन

Raj Kundra slams ex-wife Kavita for Blaming Shilpa Shetty as Home Breaker
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कविता ने उठाया था मौके का फायदा
राज आगे कहते हैं, 'जब मैं कविता से और मेरी बहन अपने पति से अलग हो गए तो हमारे तलाक की बात शुरू हो गई थी। हालांकि तलाक के समय कविता ने ज्यादा मांग नहीं की थी क्योंकि वह जानती थीं कि उनकी गलती है। लेकिन बाद में उन्हें जैसे ही पता चला कि शिल्पा और मैं साथ में हैं तो उन्होंने अपनी डिमांड बढ़ानी शुरू कर दा। इसके साथ ही शिल्पा को 'होम ब्रेकर' भी कहना शुरू कर दिया। मैं पहले ही यह बात सामने लाना चाहता था लेकिन शिल्पा ने मुझे ऐसा करने से रोक दिया।'

शिल्पा शेट्टी से हुई शादी
राज और कविता ने 2003 में शादी की थी और 2006 में उनका तलाक हो गया। उसके बाद वह शिल्पा से मिले और साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं - वियान और समीशा। बता दें कि शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिये मां बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed