फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Case Four employees of Raj Kundra firm join probe in Pornography Case

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, वियान इंडस्ट्रीज के चार कर्मियों ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान

Fri, 06 Aug 2021 10:04 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 10:04 PM IST
सार

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

विज्ञापन
Raj Kundra Case Four employees of Raj Kundra firm join probe in Pornography Case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा को पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अब उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज में काम करने वाले चार कर्मचारी सरकारी गवाह बन गए हैं। इन चारों कर्मचारियों ने पहले पुलिस को बयान दिए थे, लेकिन शुक्रवार को इन कर्मचारियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करा दिए।  बताया जा रहा है कि इन चारों कर्मचारियों ने मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसमें एक गवाह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। उन्होंने पुलिस को बैंलेंस शीट से जुड़ी हुई सारी जानकारियां साझा कर दी हैं। साथ ही उन्होंने मनी ट्रान्जेक्शन्स की कई सारी डिटेल्स अब धीरे-धीरे कर के सामने आ रही हैं। वहीं, दूसरा गवाह फाइनेंस ऑफिसर है। उन्होंने मनी ट्रायल्स के बारे में सारी जानकारी दे दी है। इस गवाह की वजह से देश के बाहर रुपयों का लेन-देन, रिवेन्यू और पैसों से जुड़ी सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। जबकि दो गवाह टेक्निकल फील्ड के हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई की क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों का निर्माण एवं व्यापार करके लगभग 1.17 करोड़ रूपये कमाए हैं और यह रुपये उन्होंने अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच ही कमाए हैं। राज कुंद्रा पिछले लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे लेकिन इसी बीच कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed