Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kiran Birthday Lesser Known Facts about Karz Movie actor

Raj Kiran: 80 के दशक का सितारा, फ्लॉप होने पर अवसाद में आए, आज तक अनसुलझी है गायब होने की गुत्थी

Wed, 05 Feb 2025 09:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Feb 2025 09:22 AM IST
सार

Raj Kiran: अभिनेता राज किरण का आज जन्मदिन है। 80 के दशक में कई फिल्मों से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाईय. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
 

विज्ञापन
Raj Kiran Birthday Lesser Known Facts about Karz Movie actor
राज किरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज किरण का नाम सुनते ही 80 और 90 के दशक की यादें ताजा हो जाती हैं। एक समय था जब वह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो माने जाते थे। अपनी रोमांटिक भूमिकाओं और अच्छे लुक्स के कारण वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मी दुनिया से अचानक गायब होने के बाद उनका क्या हुआ? उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन

Pushpa 2 OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर गदर काट रही ‘पुष्पा 2’, रिलीज के चार दिन बाद ही बना डाला ये रिकॉर्ड

विज्ञापन

इस फिल्म से की शुरुआत

राज किरण का जन्म 5 फरवरी 1949 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनका फिल्मी सफर 1975 में 'कागज की नाव' से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने सारिका के साथ अभिनय किया था।  इसके बाद राज किरण ने लगातार कई फिल्मों में काम किया। 80 के दशक में उनका करियर बुलंदियों पर था। शिक्षा (1979), मान अभिमान (1980), और कर्ज (1980) जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 के दशक का चमकता सितारा

1980 में राज किरण की आठ फिल्मों ने सिनेमाघरों में धूम मचाई, जिससे उनके करियर को एक नई दिशा मिली। उनकी फिल्मों में रोमांटिक से लेकर सोशल ड्रामा तक सभी प्रकार की भूमिकाओं का समावेश था। उन्हें रोमांटिक हीरो के तौर पर ज्यादा पहचान मिली। हालांकि, उन्होंने जस्टिस चौधरी (1983) जैसी फिल्म में नकारात्मक भूमिका भी निभाई हैं।


करियर बेपटरी होने पर अवसाद में आए

लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक समय ऐसा भी आया जब राज किरण का करियर बेपटरी होने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी समय उनका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ। राज किरण के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं  कि वह गंभीर अवसाद से जूझ रहे थे और इसके चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया। बताया जाता है कि उन्हें मुंबई के एक मानसिक अस्पताल में भर्ती किया गया था।


कहां हैं राज किरण

राज किरण के अचानक गायब हो जाने की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। 90 के दशक के अंत तक यह अफवाहें फैलने लगीं कि वह अमेरिका में एकांतवास की जिंदगी जी रहे हैं। 2011 में अभिनेता ऋषि कपूर ने सार्वजनिक रूप से यह खुलासा किया कि वह राज किरण के बारे में चिंतित थे और उनकी खोज में लगे थे।  ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्होंने राज किरण के भाई गोविंद महतानी से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि वह अटलांटा में एक संस्थान में थे। हालांकि, बाद में राज किरण की बेटी ऋषिका ने इस जानकारी का खंडन किया और कहा कि वे न्यूयॉर्क पुलिस और निजी जासूसों के सहयोग से वर्षों से अपने पिता की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed