{"_id":"1042c505bdd6e31468d92e119b2a382f","slug":"ragini-mms-2-to-have-hanuman-chalisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रागिनी एमएमएस' में हनुमान चालीसा का क्या काम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रागिनी एमएमएस' में हनुमान चालीसा का क्या काम?
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 15 Mar 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात थोड़ा चौंकाती जरूर है कि घोर सेक्सी कही जाने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस में हनुमान चालीसा का क्या काम?
विज्ञापन
21 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में हनुमान चालीस का पाठ दिखेगा। यह प्रश्न उठना वाजिब है कि ऐसी फिल्म में हनुमान चालीसा फिट भी होगी या नहीं।
इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर की चाहत थी कि हनुमान चालीसा फिल्म में कहीं न कहीं हो। इसके लिए गुंजाइश ही नहीं बन पा रही थी।
फिर जाकर यह तय हुआ कि फिल्म की शुरुआत हनुमान चालीसा से होगी। फिल्म की क्रेडिट लाइन पर्दे पर उभरते रहेंगे और पीछे से हनुमान चालीसा का पाठ होता रहेगा।
इसके पहले भी कई भुतही फिल्मों में हनुमान चालीसा का प्रयोग हो चुका है। डर के कई दृश्यों में हनुमान चालीसा का पाठ किरदारों ने किया है।