फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raftaar singh a samosa eating superhero comes to bollywood

समोसे का शौकीन होगा बॉलीवुड का नया सुपरहीरो

Fri, 12 Apr 2013 04:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
raftaar singh a samosa eating superhero comes to bollywood

हिंदी फिल्म के दर्शकों को एक नया सुपरहीरो मिल सकता है। इस हीरो का नाम भी पूरी तरह से देशी होगा। 'रफ्तार सिंह सुपरफास्ट' फिल्म में दर्शकों को उनका नया हीरो दिख सकता है।

विज्ञापन


लेखक-निर्देशक सौरभ वर्मा ने हाल ही में हास्य फिल्म 'मिकी वाइरस' की शूटिंग पूरी की है। अब वह एक सुपरहीरो पर आधारित गैरपारम्परिक फिल्म 'रफ्तार सिंह सुपरफास्ट' के निर्देशन की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


यह फिल्म एक आलसी पंजाबी लड़के पर आधारित है जिसके पास अलौकिक शक्ति है और उसे समोसा खाना बेहद पसंद है। उसे अपनी शक्ति का ज्ञान नहीं है।

उन्होंने कहा कि 'रफ्तार सिंह सुपरफास्ट' एक पारम्परिक सुपरहीरो फिल्म की तरह नहीं है जो दुनिया बचाता है। यह कहानी एक इंसान की है जो मुन्ना भाई श्रंखला के किरदार की तरह विनोदी तरीके से अपने-आप को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रफ्तार सिंह सुपरफास्ट' 10 से 25 साल के दर्शकों को केंद्र में रखकर बनाई जाएगी। यह फिल्म उन्हें अपने बीच की लगेगी।

सौरभ इस फिल्म पर दो साल से काम कर रहे हैं। अब जाकर यह फिल्म का मूल स्वरूप तैयार हो गया है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी।

उन्होंने कहा, "यह भारत में सुपरहीरो पर आधारित पहली हास्य फिल्म होगी। यह उपेक्षित नायकों पर रोशनी डालेगी जिन्हें युवा देखना पसंद करेंगे और खुद को जोड़कर देख सकेंगे।"


इसके मुख्य नायक के बारे में उन्होंने कहा, "इसके लिए एक नायक की खोज करना अपने आप में एक बड़ा काम है, लेकिन कहानी पूरी हो जाने के बाद ही हम इसे तय करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed