{"_id":"62e2ec163ddaf02dd01c4875","slug":"radhika-madan-kachche-limbu-selected-at-47th-toronto-film-festival-to-have-world-premiere-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kacchey limbu: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई राधिका मदान की ''किच्ची लिम्बु', किया जाएगा वर्ल्ड प्रीमिय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kacchey limbu: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई राधिका मदान की ''किच्ची लिम्बु', किया जाएगा वर्ल्ड प्रीमिय
Fri, 29 Jul 2022 01:44 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
kacchey-limbu
- फोटो : social media
राधिका मदान अभिनीत आगामी फिल्म 'किच्ची लिम्बु' को 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) के लिए चुना गया है। फेस्टिवल में फिल्म को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित (वर्ल्ड प्रीमियर) किया जाएगा। हाल ही में, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी (टीआईएफएफ) द्वारा उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ''किच्ची लिम्बु'' फिल्म की तस्वीर को साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
भाई बहन की दिल छू लेने वाली स्टोरी है किच्चा लिंबू
फिल्म ''किच्ची लिम्बु'' एक दिल को छू लेने वाली भाई-बहन की कहानी दिखाती है, जो अदिति नाम की दृढ़ इच्छा रखने वाली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने सपनों को पूरा करने की दौड़ में है। यह फिल्म साहस, दृढ़ संकल्प और खुद को खोजने की कहानी के साथ ही एक भावनात्मक रोलरकोस्टर भी है, जिसमें वह अपने परिवार, दोस्तों और खासतौर से अपने बड़े भाई को साबित करने के लिए मामलों को अपने हाथों में लेने का फैसला करती है।
विज्ञापन
साल के अंत में रिलीज होगी फिल्म
जियो स्टूडियोज और मैंगो पीपल द्वारा बनी फिल्म 'किच्ची लिम्बु' एक बेहतरीन कहानी है। बात करें फेस्टिवल की तो 47वां टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 8 से लेकर 18 सितंबर, 2022 तक होगा और इसी दौरान फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा, फिलहाल 'किच्ची लिम्बु' इस साल के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है। बाकी जानकारी के बारे में फिल्मेम मेर्कस की तरफ से जल्दी ही विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन