फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raakh Actor Vivaan Sharma On Portraying Protective Brother Says Emotionally And Mentally I Tried To Work A Lot

‘अगर मेरी बहन के साथ ऐसा कुछ होता’, विवान शर्मा ने बताया कैसे ‘राख’ के लिए खुद को इमोशनली-मेंटली किया तैयार

Sat, 27 Jun 2026 01:41 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 01:41 PM IST
सार

Vivaan Sharma On Raakh: अली फजल की सीरीज ‘राख’ में नजर आए एक्टर विवान शर्मा ने अपने किरदार की तैयारी के बारे में बात की। जानिए सोनाली बेंद्रे को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Raakh Actor Vivaan Sharma On Portraying Protective Brother Says Emotionally And Mentally I Tried To Work A Lot
विवान शर्मा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अली फजल और सोनाली बेंद्री की हालिया रिलीज सीरीज ‘राख’ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। असल रंगा-बिल्ला केस पर आधारित इस सीरीज को काफी प्रशंसा मिल रही है। सीरीज की कहानी और एक्टिंग सभी को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस सीरीज में नजर आए एक्टर विवान शर्मा ने साहिल अरोड़ा के अपने किरदार और उसके लिए की गई तैयारियों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक ही शेड्यूल में उनके एक सीन को शूट किया गया था।

विज्ञापन

ऐसे खुद को किया मेंटली और इमोशनली तैयार
एएनआई से बात करते हुए विवान शर्मा ने बताया कि सीन को अलग-अलग हिस्सों में शूट किया गया था, लेकिन एक ही शेड्यूल में। उन्होंने कहा कि हमने रिहर्सल में प्लान किया था कि हम कैसे करेंगे या पंच कैसे मारे जाएंगे। हमारे साथ एक एक्शन डायरेक्टर भी थे और हम सभी ने अपनी लाइनें याद कर ली थीं।

विज्ञापन


एक प्रोटेक्टिव भाई के किरदार की तैयारी के बारे में विवान ने कहा कि इमोशनली और मेंटली मैंने इस पर काफी काम करने की कोशिश की। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मैंने स्क्रिप्ट पढ़कर और अपने चार साल के अनुभव से सीखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने अपने चेहरे की मांसपेशियों के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज करके खुद को तैयार किया, ताकि मैं गले को नुकसान पहुंचाए बिना चीखने और दर्द को दिखा सकूं। मेंटली, मैंने खुद को तैयार किया कि अगर मेरी बहन के साथ ऐसा कुछ होता है, तो मैं कैसे रिएक्ट करूंगा?

Raakh Actor Vivaan Sharma On Portraying Protective Brother Says Emotionally And Mentally I Tried To Work A Lot
वेब सीरीज 'राख' में अली फजल, सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

की सोनाली बेंद्रे की तारीफ
विवान शर्मा ने सोनाली बेंद्रे जैसे सीनियर एक्टर्स के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वह हर समय अपने किरदार में रहती थीं। लेकिन साहिल के मेरे किरदार और मेरी मां के किरदार के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

Raakh Actor Vivaan Sharma On Portraying Protective Brother Says Emotionally And Mentally I Tried To Work A Lot
राख - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है सीरीज की कहानी
1970 के दशक के आखिर की दिल्ली पर आधारित 'राख' एक भयानक अपराध के बाद की घटनाओं पर केंद्रित है, जिसने परिवारों को बर्बाद कर दिया और पूरे शहर को डर के साये में जीने पर मजबूर कर दिया। यह कहानी मोटे तौर पर कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है, जिसने 1978 में भारत को झकझोर कर रख दिया था।

प्रोसित रॉय के निर्देशन बनी इस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed