{"_id":"de230684a895662f95fd777b38995142","slug":"r-rajkumar-sonakshi-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा के पास समय ही नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा के पास समय ही नहीं
Updated Wed, 27 Nov 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा मुश्किल में फंस चुकी हैं। इस बीच एक बड़ी दिक्कत उनके सामने आ गई है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा मुश्किल में फंस चुकी हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में बुलैट राजा और आर... राजकुमार रिलीज होने जा रही हैं, लेकिन दिक्कत की बात यह है कि इन फिल्मों के प्रमोशन के लिए उनके पास समय नहीं है।
यूं आर... राजकुमार का तो उन्होंने काफी प्रमोशन कर लिया है, परंतु बुलैट राजा को वे ज्यादा वक्त नहीं दे पाई हैं। यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है, लेकिन सोना प्रमोशन से दूर हैं। जी नहीं, वे तिग्मांशु धूलिया से कतई नाराज नहीं हैं और न ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर से उनका कोई पंगा हुआ है।
विज्ञापन
बात यह है कि आर... राजकुमार के प्रमोशन की प्लानिंग काफी पहले हो गई थी, इसलिए वे इस फिल्म के लिए ज्यादा वक्त निकाल पाई हैं। इसके ठीक उलट बुलैट राजा के प्रमोशन की योजना समय पर नहीं बन पाई, इस वजह से वे फिल्म के हीरो सैफ अली खान के साथ प्रमोशन के लिए कदम से कदम नहीं मिला पाई हैं।
विज्ञापन
इधर देखने में आया है कि कई चैनलों में सैफ को अकेले ही बुलैट राजा का प्रमोशन करना पड़ा है। असल में बुलैट राजा की रिलीज पहले सितंबर में तय थी, लेकिन बाद में इसे 29 नवंबर को शिफ्ट कर दिया गया।
सोनाक्षी का कहना है कि उन्होंने बुलैट राजा के लिए अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। जितना वक्त वे निकाल सकती थीं, उन्होंने निकाला। ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, जब वे सैफ के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए दिल्ली गई थीं। थोड़े दिन पहले वे आर... राजकुमार के लिए भी दिल्ली जा चुकी थीं।