{"_id":"5d5faa488ebc3e6c3726d70d","slug":"quentin-tarantino-wife-daniela-pick-expected-her-first-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटिनो बनने वाले हैं पिता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटिनो बनने वाले हैं पिता
Fri, 23 Aug 2019 03:25 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 23 Aug 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Quentin Tarantino and Daniella Pick
- फोटो : social media
हॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटिनो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी और गायिका डेनिएला पिक पहली बार मां बनने वाली हैं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार 56 साल के क्वेंटिन टैरेंटिनो ने पिछले साल नवंबर में डेनिएला पिक से शादी की थी।
क्वेंटिन टैरेंटिनो और डेनिएला पिक की प्रेम कहानी की बात करें तो इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म Inglourious Basterds के प्रमोशन टूर के दौरान हुई थी। इसके बाद इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद क्वेंटिन टैरेंटिनो ने साल 2017 में डेनिएला पिक से सगाई की और पिछले साल नवंबर में शादी।
पढ़ें: 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की इस एक्ट्रेस ने की आलोचना, डायरेक्टर को बोली बड़ी बात
विज्ञापन
खबरों के अनुसार डेनिएला पिक से पहले क्वेंटिन टैरेंटिनो मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर कोर्टनी हॉफमैन को डेट कर रहे थे। आपको बता दें कि क्वेंटिन टैरेंटिनो की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' इन दिनों काफी चर्चा में है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मशहूर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: टैरनटिनो की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज, इस मशहूर शख्सीयत के कत्ल की है कहानी
गौरतलब है कि 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में साल 1969 में हॉलीवुड की सबसे मिस्टीरयस मर्डर केस और सच्ची घटना को दिखाया गया है। बताया जाता है कि साल 1969 में चार्ल्स मेनसन नाम के एक सीरियल किलर ने हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती शेरोन टेट और उसके दोस्तों की हत्या कर दी थी। शेरोन को जब मारा गया, तब वह प्रेग्नेंट थी। यह मर्डर मिस्ट्री हॉलीवुड में सबसे चर्चित घटना में से एक है।