फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   punjabi singer ranjit sidhu commits suicide police found dead body on railway track

Singer Ranjit Sidhu: पंजाबी गायक रणजीत सिद्धू ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव

Sat, 01 Jul 2023 01:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 01 Jul 2023 01:06 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार रणजीत सिद्धू ने अपने रिश्तेदारों से तंग आकर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है।  

विज्ञापन
punjabi singer ranjit sidhu commits suicide police found dead body on railway track
सिंगर रणजीत सिद्दू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सदमे से अभी तक फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार रात में सिंगर का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणजीत सिद्धू ने अपने रिश्तेदारों से तंग आकर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है।  

विज्ञापन


ट्रैक से बरामद हुआ शव
शुक्रवार रात जब सिंगर का शव रेलले ट्रैक से बरामद हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ कि ये रणजीत सिद्धू हैं जो कि सुनाम में रहते थे। इस मामले में जीआरपी एसआई का बयान भी सामने आया है। एस वेबसाइट के मुताबिक, जीआरपी एसआई जगविंदर और जीआरपी नरदेव सिंह ने बताया है कि रेलवे ट्रैक से एक शव मिला, जिसे पहचान के लिए जीआरपी चौकी में रखा गया था। आज उसकी पहचान रणजीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी सुनाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Rajinikanth: अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत, सुपरस्टार की सादगी पर फैंस फिदा
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार बने आत्महत्या की वजह
रणजीत सिंह की पत्नी ने बताया कि सिंगर का उनसे रिश्तेदारों से झगड़ा चल रहा था। दरअसल कुछ समय पहले रणजीत ने अपनी बेटी की शादी की थी, जिसके बाद रिश्तेदारों से उनका विवाद हो गया था। इसी को लेकर उनको प्रताड़ित किया जा रहा था, जिस वजह से रणजीत ने आत्महत्या कर ली है। नरदेव सिंह ने कहा, इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed