फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Punjabi Singer arrested for domestic violence with wife kiran sandhu

लंदन में गिरफ्तार हुए पंजाबी गायक जग्गी डी, पत्नी के साथ घरेलू हिंसा और ड्रग्स पार्टी करने का आरोप

Thu, 08 Apr 2021 06:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 08 Apr 2021 06:02 PM IST
सार

  • लंदन में गिरफ्तार हुए पंजाबी गायक जग्गी डी
  • पत्नी के साथ मार पीट और लड़कियों के साथ ड्रग्स पार्टी करने का आरोप
  • जग्गी ने बॉलीवुड फिल्म 'क्या कूल हैं हम' के 'दिल मेरा' गाने में आवाज दी है

विज्ञापन
Punjabi Singer arrested for domestic violence with wife kiran sandhu
जग्गी, किरण - फोटो : Instagram

विस्तार

मनोरंजन जगत की चमचमाती दुनिया से कई बार हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ जाती हैं। हाल ही में जग्गी डी नाम के मशहूर पंजाबी गायक जगविंदर सिंह धालीवाल को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पत्नी किरण संधू ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। खबरों के मुताबिक जग्गी ने ब्रिटिश-इंडियन किरण से 11 साल पहले शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। 5 मार्च को ही उनकी शादी की 11वीं सालगिरह थी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि जग्गी ने दिल्ली के एक होटल में कुछ लड़कियों के साथ पार्टी की थी जिसमें ड्रग्स और सिगरेट का भी इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद वो किरण के साथ शादी की 11वीं सालगिरह मनाने लंदन पहुंचें। जग्गी के वहां पहुंचते ही किरण ने उनका फोन लिया और कुछ मैसेज पढ़ लिए जिस पर जग्गी काफी नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने किरण की पिटाई की और किरण ने मदद के लिए पुलिस को बुलाया। बता दें कि जग्गी का फोन लेने के बाद किरण ने उनकी कुछ चैट सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी थी। किरण को चैट से ये जानकारी भी मिली कि जग्गी उन्हें धोखा दे रहे थे। उन्हें ये भी पता चला कि जग्गी और मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा लड़कियों के साथ पार्टी कर रहे थे और ड्रग्स ले रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Juggy D (@therealjuggyd)





किरण द्वारा जग्गी के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई पोस्ट में लिखा था, 'मैं दिल्ली और मुंबई में हमेशा ड्रग्स लेता हूं और एस्कॉर्ट्स हायर करता हूं। एनसीबी, दिल्ली पुलिस में मेरी शिकायत करें'। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'मेरे भाई गुरू रंधावा के लिए खास वीडियो'। वहीं तीसरी पोस्ट में इंडिया में किसी गुरु नाम के आदमी के साथ चैट का स्क्रीनशॉट था।

गौरतलब है कि जग्गी ने बाद में सारी पोस्ट डिलीट कर दीं और सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा, 'गुरु रंधावा और नवजोत सिंह मेरी निजी जिंदगी के इस हिस्से में शामिल नहीं है। वो दोनों सम्मानित लोग हैं और मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरे गलत कामों में वो किसी तरह से शामिल नहीं हैं'। बता दें कि जग्गी 14 साल की उम्र से एलबम और बॉलीवुड फिल्मों में गाना गा रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'क्या कूल हैं हम' के 'दिल मेरा' गाने में आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed