फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Punjab 95 to be released internationally Diljit Dosanjh Honey trehan

Punjab 95: भारत में नहीं मिली हरी झंडी, अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी 'पंजाब 95'

Sun, 19 Jan 2025 10:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Jan 2025 10:43 AM IST
सार

Punjab 95: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' अब भारत में नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन संघर्ष पर आधारित है। सेंसर बोर्ड के कारण अब तक फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई है।
 

विज्ञापन
Punjab 95 to be released internationally Diljit Dosanjh Honey trehan
पंजाब 95 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के बाद अब बड़े पर्दे पर फिल्म 'पंजाब 95' से वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन संघर्ष पर आधारित है, जो 1995 में रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। फिल्म की कहानी में उस समय के राजनीतिक और सामाजिक हालात को भी दिखाया गया है, जब पंजाब में सिख आंदोलन और मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे गरम थे।

विज्ञापन

Border 2: वरुण धवन ने झांसी में शुरू की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग, जल्द सेट पर जॉइन करेंगे सनी देओल-दिलजीत दोसांझ

विज्ञापन
Trending Videos

सेंसर ने 120 कट्स की कही थी बात

फिल्म की रिलीज पहले भारत में होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के साथ विवाद के कारण यह फिल्म अब तक भारत में रिलीज नहीं हो पाई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 120 कट्स की सिफारिश की थी। साथ ही, शीर्षक में बदलाव करने को भी कहा था। 
Punjab 95: दिलजीत दोसांझ ने साझा कीं 'पंजाब 95' की खास झलकियां, फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का किया खुलासा

विज्ञापन

विदेश में बिना बदलाव के रिलीज होगी फिल्म

खासकर, जसवंत सिंह खालड़ा की मृत्यु के वर्ष को दर्शाने के लिए शीर्षक में बदलाव की मांग की गई थी, जिससे फिल्म की रिलीज कई बार टल गई। दिलजीत ने स्पष्ट किया है कि सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए किसी भी कट में कोई कटौती नहीं की जाएगी और फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज से संबंधित कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दिन देगी पर्दे पर दस्तक

अब यह फिल्म भारत में नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है।  यह फिल्म बिना किसी काट-छांट के 7 फरवरी को विदेश में प्रदर्शित होगी।फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय तक काम किया है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय को छूती नजर आएगी। 
संबंधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed