फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh shares film punjab 95 pics as Jaswant Singh Khalra reveals teaser will be out on 17 january

Punjab 95: दिलजीत दोसांझ ने साझा कीं 'पंजाब 95' की खास झलकियां, फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का किया खुलासा

Wed, 15 Jan 2025 01:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 15 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95 जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी। अभिनेता ने अब फिल्म की नई झलकियां साझा की हैं। साथ ही इसके टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh shares film punjab 95 pics as Jaswant Singh Khalra reveals teaser will be out on 17 january
पंजाब 95 - फोटो : इंस्टाग्राम: @diljitdosanjh

विस्तार

दिलजीत दोसांझ के 'दिल-लुमिनाती' टूर ने भारत और दुनिया भर में दर्शकों का मनोरंजन किया। अब गायक और अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'पंजाब 95' के साथ चर्चा बटोर रहे हैं। बुधवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कई मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के जरिए दिलजीत ने अपने किरदार की कुछ झलकियां साझा की हैं।

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर
तस्वीरें साझा करते हुए दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के टीजर की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया। अभिनेता ने घोषणा की कि फिल्म का टीजर 17 जनवरी को जारी किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब '95, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म एक साल से भी अधिक समय से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही थी।
Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर, अब बिग बॉस 18 के इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन बनेगा शो का विनर?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलजीत ने साझा कीं झलकियां
दिल्जीत्त दोसांझ द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में से एक में अभिनेता जसवंत सिंह खालरा के रूप में सलाखों के पीछे बैठे हैं और शांति के पलों को कैद कर रहे हैं। अन्य एक तस्वीर में दिलजीत समाचार-पत्र पलटते नजर आ रहे हैं। पंजाब 95 से ली गई इस तस्वीर में उन्हें एक अंतिम संस्कार की चिता को गौर से देखते हुए दिखाया गया है, जो फिल्म के गंभीर विषय को दर्शाता है।

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)



Dhanashree Verma: तलाक की अफवाहों के बीच टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर दिखीं धनश्री, चहल के सवाल पर साधी चुप्पी

विज्ञापन

जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है फिल्म
दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब '95, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। इससे पहले दिलजीत ने इससे पहले फिल्म से एक तस्वीर साझा की थी, जिसका शीर्षक था, 'मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं', जो खालरा की न्याय के लिए लड़ाई की शक्तिशाली कहानी की ओर इशारा करता है।
Virat Kohli-Anushka: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed