Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार के ट्वीटर हैंडल से हटा ब्लू टिक, फैंस ने उठाए सुशांत और सिद्धार्थ शुक्ला के अकाउंट पर सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के ट्विटर हैंडल से ब्लूटिक हटा लिया गया है। जी हां ट्विटर ने पुनीत राजकुमार का ट्विटर अकाउंट अनवेरीफाइड कर दिया है। इस बात को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है और साथ ही जल्दी से जल्दी अकाउंट को दोबारा से सत्यापित करने की मांग की है। इसके अलावा फैंस दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर अकाउंट के वेरीफाइड रहने पर भी सवाल कर रहे हैं।
पुनीत राजकुमार के ट्विटर से ब्लू टिक हटने के बाद फैंस लगातार जल्द से जल्द ब्लू टिक बहाल करने की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस का कहना है कि जब सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक है तो फिर पुनीत राजकुमार के ट्विटर अकाउंट से ही क्यों ब्लू टिक हटाया गया है। इसी तरह से कई अन्य यूजर्स भी सुशांत और सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर अकाउंट के स्क्रिनशॉट साझा कर रहे हैं।
फैंस ने की ब्लू टिक बहाल करने की मांग
पुनीत राजकुमार के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटने से फैंस खासा नाराज दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं सिर्फ यहां इसलिए हूं क्योंकि मेरा नाम पुनीत राजकुमार है। वहीं दूसरे ने लिखा- पुनीत राजुकमार के ट्विटर से ब्लू टिक हटाने से अनगिनत फैंस के इमोशन हर्ट हुए हैं। कृपया इसे जल्दी से जल्दी रिस्टोर किया जाए।
इस स्थिति में हट जाता है ब्लू टिक
बता दें कि जब ट्विटर पर कोई भी खाता ज्यादा दिनों तक निष्क्रिय रहता है तो ट्विटर के द्वारा उसका ब्लू टिक हटा लिया जाता है। ट्विटर की पॉलिसी में बताया गया है कि यदि कोई अकाउंट लंबे समय तक एक्टिव नहीं रहता है तो उस स्थिति में बिना किसी पूर्व सूचना के उसका ब्लू टिक हटाया जा सकता है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे सितारों के ट्विटर अकाउंट अभी भी वेरिफाइड रखे गए हैं।