फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puneeth Rajkumar to be awarded Karnataka Ratna on 1 november announced cm Basavaraj Bommai

Puneeth Rajkumar: मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित होंगे अभिनेता पुनीत राजकुमार, सीएम बोम्मई ने किया एलान

Fri, 05 Aug 2022 10:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 05 Aug 2022 10:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एलान किया है कि दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Puneeth Rajkumar to be awarded Karnataka Ratna on 1 november announced cm Basavaraj Bommai
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन फैंस पुनीत को उनकी फिल्मों से अक्सर याद करते नजर आते हैं और अब अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। कर्नाटक सरकार दिवंगत अभिनेता पुनीत को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार प्रदान करेगी। इस बात का एलान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया है। उन्होंने बताया है कि इस साल राज्य स्थापना दिवस पर दिवंगत कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

लालबाग ग्लास हाउस में स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमने 1 नवंबर को कन्नड़ फिल्म स्टार डॉ पुनीत राजकुमार को 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार देने का फैसला किया है। पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। डॉ राजकुमार के परिवार के लोगों को भी समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। हम सब मिलकर पुनीत को मरणोपरांत पुरस्कार बेहद ही सम्मानजनक तरीके से प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता पुनित राजकुमार राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार के दसवें प्राप्तकर्ता बन गए हैं। इससे पहले साल 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। खास बात ये पुनीत के पिता राजकुमार साल 1992 में कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। वे कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले लोगों में शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार थे, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में 29 अक्टूबर 2021 को अंतिम सांस ली। अभिनेता का निधन हृदय गति रुकने से निधन हुआ था। पुनीत के निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे, जो उनकी लोकप्रियता का सबूत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed